Begin typing your search above and press return to search.

UP Me Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट: IMD ने 24 जिलों में जताई अति भारी बारिश की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

Uttar Pradesh Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लोगों को इन दिनों बारिश के कहर का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण उत्तर प्रदेश के लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने आज उत्तर प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं आज उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम का हाल कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट: IMD ने 24 जिलों में जताई अति भारी बारिश की संभावना, जानिए मौसम का हाल
X
By Chitrsen Sahu

Uttar Pradesh Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लोगों को इन दिनों बारिश के कहर का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण उत्तर प्रदेश के लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लेकिन अभी बारिश से किसी भी तरह की कोई राहत मिलनी की उम्मीद नहीं है। क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने आज उत्तर प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं आज उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम का हाल कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने आज उत्तर प्रदेश के लगभग 51 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 51 में से 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कि है, उसमें आयोध्या, बलरामपुर, गाजिपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, मऊ, सोनभद्र, गोरखपुर, बलिया और बाराबंकी शामिल है। इसी के साथ ही 27 जिलों में प्रयागराज, वाराणसी, रामपुर, चित्रकूट, मेरठ और शाहजहांपुर में हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में अब तक कितनी बारिश

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 1 अगस्त 2025 को उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में 7.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं 1 जून 2025 से 1 अगस्त 2025 तक उत्तर प्रदेश में 345.7 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो कि समान्या से 365.9 मिलीमीटर से 6 प्रतिशत कम है। वहीं शनिवार सुबह से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिसके कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव लगातार जारी है।

पूर्वी और पश्चिमि उत्तर प्रदेश में गरजे बादल

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा पश्चिमि उत्तर प्रदेश में भी पिछले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इसी के साथ ही पूर्वी और पश्चिमि उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर भारी गरज-चमक हुई है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने लोगों से सावधान रहने की अपील भी की है।

आकाशीय बिजली से बचने के उपाय

  • खुले मैदान में न रहें।
  • तालाब के पास न जाएं।
  • वाहन चलाते समय सावधानी बरते।
  • खंबों और पेड़ों से दूर रहें।
  • जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story