UP की शिक्षक पात्रता परीक्षा का नया नियम! अब ये उम्मीदवार नहीं कर पाएंगे अप्लाई, आयोग ने जारी किया सख्त गाइडलाइन
UPTET 2026 New Guidelines: उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन UPTET 2026 के आवेदन प्रक्रिया के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है. अब एक से ज्यादा शादी वाले आवेदन नहीं कर पाएंगे.

इमेज- AI
UPTET 2026 New Rule: अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे हैं या फिर इसकी तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन ने UPTET 2026 के आवेदन प्रक्रिया के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है. अब एक से ज्यादा शादी वाले आवेदन नहीं कर पाएंगे.
क्या है UPTET 2026 का नया नियम?
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी टीईटी 2026 की नई गाइडलाइन जारी की है. नई गाइडलाइन के तहत ऐसे व्यक्ति यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए बहुविवाह करने वाले अभ्यर्थी फॉर्म ही नहीं भर पाएंगे. कमीशन ने साफ कर दिया है कि एक ही बीवी वाले आवेदन कर सकते हैं.
कौन आवेदन नहीं कर सकता है?
आयोग के नए नियम के अनुसार , ऐसे उम्मीदवार जिसकी एक से ज्यादा पत्नी है, एक बीवी होते हुए दूसरा विवाह करता है तो इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं माना जाएगा. इतना ही नहीं ऐसी महिला उम्मीदवार जो उस पुरुष से शादी करती है जिसकी पहले से कोई पत्नी है तो वह महिला भी परीक्षा के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी.
गलत जानकारी देने पर होगी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने साफ़ कहा है यह नियम पुरुष और महिला दोनों पर समान रूप से लागू होगा. अगर कोई उम्मीदवार फॉर्म भरते समय गलत जानकारी देता है यह फिर अपनी विवाह की जानकारी छिपाने की कोशिश करता है. तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
दस्तावेजों की दोबारा जांच होगी
अगर कोई उम्मीदवार गलत जानकारी देकर टीईटी परीक्षा पास कर लेता है तो इसका मतलब ये नहीं कि उसे नौकरी मिल जाएगी. क्योंकि भर्ती एजेंसी दस्तावेजों की दोबारा जांच करेगी. जांच के बाद गलत जानकारी पाए जाने पर फॉर्म रद्द कर दिया जायेगा.
