Begin typing your search above and press return to search.

UP Me Aaj Ka Mausam 27 February : यूपी में समय से पहले गर्मी का टॉर्चर, कई जिलों में 4 डिग्री तक और चढ़ेगा पारा....

UP Me Aaj Ka Mausam 27 February : उत्तर प्रदेश में इस बार फरवरी के महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले चार दिनों में बुंदेलखंड और दक्षिणी यूपी समेत कई जिलों में पारा 4 डिग्री तक और चढ़ सकता है, जिससे दोपहर की धूप लोगों के पसीने छुड़ाएगी.

UP Me Aaj Ka Mausam 27 February : यूपी में समय से पहले गर्मी का टॉर्चर, कई जिलों में 4 डिग्री तक और चढ़ेगा पारा....
X

UP Me Aaj Ka Mausam 27 February : यूपी में समय से पहले गर्मी का टॉर्चर, कई जिलों में 4 डिग्री तक और चढ़ेगा पारा....

By Uma Verma

UP weather update 27 February : लखनऊ : उत्तर प्रदेश में इस बार मौसम के तेवर फरवरी के महीने में ही सख्त होने लगे हैं. राजधानी लखनऊ समेत नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ जैसे शहरों में दोपहर के समय निकलने पर लोगों को अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के मिजाज में बदलाव के चलते इस साल सर्दी जल्दी विदा हो गई और गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है. शुक्रवार, 27 फरवरी को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप निकलने से पारा चढ़ने के आसार हैं.

अगले चार दिनों में और बढ़ेगी तपिश

मौसम विभाग की मानें तो अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. बुंदेलखंड और उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में आने वाले चार दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी हो सकती है. न केवल दिन का तापमान, बल्कि रातों में भी अब हल्की गर्मी महसूस होने लगेगी क्योंकि न्यूनतम तापमान भी 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है. आज पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

इन जिलों में दिखेगा गर्मी का ज्यादा असर

उत्तर प्रदेश के कानपुर, आगरा, मेरठ, अलीगढ़, इटावा और मथुरा जैसे जिलों में आज तेज धूप की वजह से पारा चढ़ा रहेगा. इसके अलावा अमेठी, आजमगढ़, बहराइच और बलिया में भी लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा. फरवरी के अंत में ही तापमान का 32 डिग्री के पार जाना यह संकेत दे रहा है कि इस बार मार्च और अप्रैल में भीषण गर्मी पड़ने वाली है.

NCR वालों को प्रदूषण से मिली थोड़ी राहत

एक तरफ जहाँ गर्मी बढ़ रही है, वहीं दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए अच्छी खबर यह है कि प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है. पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज हवाओं से प्रदुषण कम हुआ है, जिससे हवा साफ हो गई है और एक्यूआई में भी सुधार आया है. नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाके अब येलो जोन में आ गए हैं. हालांकि, सुबह के समय नोएडा और गाजियाबाद में हल्की धुंध छाई रह सकती है, लेकिन प्रदूषण का स्तर पहले के मुकाबले काफी कम है.

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम के जानकारों का कहना है कि अचानक बढ़ती गर्मी और सुबह-शाम के तापमान में अंतर की वजह से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. दोपहर में तेज धूप में आने से बचें और शरीर में पानी की कमी न होने दें. हालांकि प्रदूषण कम हुआ है, लेकिन संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story