टीईटी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 27 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू, कब होगा एग्जाम पढ़िए पूरी डिटेल
UP TET Exam 2026: उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) ने UPTET 2026 परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. 27 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी.

इमेज- इंटरनेट
UPTET Exam 2026: 21 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतज़ार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) ने UPTET 2026 परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. 27 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी.
UP TET परीक्षा के लिए आवेदन कब से शुरू होगा
UP TET परीक्षा के लिए इच्छुक और पात्र कैंडिडेट्स 27 मार्च से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 26 अप्रैल तक चलेगी. 1 मई तक आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं.
कौन आवेदन कर सकता है?
प्राइमरी से 5वीं कक्षा को पढ़ाने के लिए और 6वीं से 8वीं कक्षा तक को पढ़ाने के लिए अलग अलग योग्यता तय की गयी है. साथ ही आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा.
पेपर 1- प्राइमरी के लिए योग्यता: ग्रेजुएशन + 2 साल का D.El.Ed (BTC) होना चाहिए.
पेपर 2- अपर प्राइमरी के लिए योग्यता: ग्रेजुएशन + B.Ed / D.El.Ed या 4 साल का B.El.Ed होना चाहिए.
आयु सीमा कितना है
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 35 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग को छूट दी जायेगी.
आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
सामान्य और ओबीसी उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है. जबकि SC-ST उम्मीदवार को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.
शिक्षक पात्रता परीक्षा एग्जाम कब होगा
UPESSC की तरह से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 2, 3 और 4 जुलाई को होगा. राज्य के अलग अलग केंद्र में 2 शिफ्ट में यह परीक्षा होगी.
यूपी TET परीक्षा के लिए आवेदन कहाँ और कैसे करें
यूपी TET परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://uptet.upessc.org पर आवेदन कर सकते हैं.
सबसे पहले https://uptet.upessc.org पर जाएँ
मोबाइल नंबर, ईमेल ID समेत सभी जानकारी भर दें.
मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
आवेदन शुल्क देकर अपना फॉर्म सब्मिट कर दें.
भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल कर रख लें.
