UP Suicide Case : फर्जी नौकरी और हिंदू नाई के ताने; ब्लैकमेलिंग से तंग कर्मचारी ने ग्रुप में सुसाइड नोट डाल खत्म की जिंदगी
मुजफ्फरनगर के तितावी उपकेंद्र में SSO ने आत्महत्या कर ली। SSO ने अपने दर्द का बखान किया और उसे व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर दिया। SSO ने मेसेज में लिखा कि मैंने अनुसूचित जाति के आधार पर नौकरी हासिल की थी, लेकिन मैं एक हिंदू नाई हूं। मेरी जाति की शिकायत कर ब्लैकमेलर लगातार मानसिक प्रताड़ना दे रहे थे

UP Suicide Case : फर्जी नौकरी और हिंदू नाई के ताने; ब्लैकमेलिंग से तंग कर्मचारी ने ग्रुप में सुसाइड नोट डाल खत्म की जिंदगी
UP Suicide Case : मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर के तितावी उपकेंद्र में SSO ने आत्महत्या कर ली। SSO ने अपने दर्द का बखान किया और उसे व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर दिया। SSO ने मेसेज में लिखा कि मैंने अनुसूचित जाति के आधार पर नौकरी हासिल की थी, लेकिन मैं एक हिंदू नाई हूं। मेरी जाति की शिकायत कर ब्लैकमेलर लगातार मानसिक प्रताड़ना दे रहे थे. इस मामले पर विभागीय जांच शुरू हो गई है।
मुजफ्फरनगर के तितावी में शिकायतों और ब्लैकमेल किए जाने से हतास SSO शुभम कुमार ने सुसाइड नोट लिखकर विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया था। पुलिस और बिजली कर्मचारियों के पहुंचने से पहले ही शुभम ने मुकुंदपुर बिजलीघर के एक कमरे में खुद को बंद किया और कट्टे से खुद को गोली मार ली।
व्हाट्सएप में भेजे मेसेज में आरोप लगाया कि. मुझे अनुसूचित जाति के कोटे से नौकरी मिली हैं. इसकी जानकारी मिलते ही कुछ लोग ब्लैकमेल कर रहे थे। और लगातार मानसिक रूप प्रताड़ित कर रहे थे|
नई मंडी थाना एरिया के नसीरपुर में रहने वाला शुभम शनिवार की रात बिजलीघर पर ड्यूटी करने गया था। रात करीब साढ़े 12 बजे व्हाट्सएप ग्रुप में सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम हाथों से लिखा सुसाइड नोट शेयर किया गया। कर्मचारियों ने उसके दोस्तों से संपर्क किया।
करीब 1 बजे बघरा क्षेत्र के जेई सुनील शाहू को इसकी जानकारी मिली। कर्मचारी और पुलिस करीब 10 मिनट के अन्दर ही बिजलीघर पर पहुंच गए। पुलिस को कमरे के बाहर चाबी जमीन पर पड़ी मिली। कमरा खोल कर देखा तो अंदर SSO की लाश पड़ी मिली और पास में मोबाइल और तमंचा भी पड़ा था।
हिंदू नाई लेकिन अनुसूचित जाति कोटे में मिली नौकरी
CO फुगाना यतेंद्र नागर ने बताया कि सुसाइड नोट मिला है। जिसमे लिखा है कि. उसने अनुसूचित जाति के आधार पर नौकरी पाई थी, जबकि वह हिंदू नाई है। बुढ़ाना के गांव भैसाना रहने वाला गणपत नाम के एक सख्स ने उसकी शिकायत की और लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। आशंका भी जताया कि उसके साथ दुसरे लोग भी शामिल है। पुलिस सुसाइड नोट में लिखे नाम की पड़ताल कर रही है। 31 जनवरी को शिकायत की जानकारी मिल गई थी|
परिवार वाले करते है दूध का व्यापार
मृतक शुभम कुमार के परिवारवाले पशुपालन का काम करते हैं और दूध बेचकर जीवन यापन करते हैं। गांव के प्रधान सुमित कुमार ने बताया कि शुभम के पिता अनिल हैं। परिवार में बड़ा बेटा बिजली विभाग में काम करता था, वही छोटा बेटा अभिषेक अभी पढ़ाई कर रहा है। सुभम की दो बहने है दोनों की शादी हो चुकी हैं. और पत्नी स्कुल टीचर हैं|
