Etah Road Accident : एटा हादसे में 3 दोस्तों की मौत, उधर हरदोई में भी भीषण एक्सीडेंट, भाई-बहन समेत 3 ने तोड़ा दम...
Hardoi Road Accident : एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. और उधर हरदोई में डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन समेत तीन लोगों की जान चली गई.

Etah Road Accident : एटा हादसे में 3 दोस्तों की मौत, उधर हरदोई में भी भीषण एक्सीडेंट, भाई-बहन समेत 3 ने तोड़ा दम...
UP Accident News Today : एटा : यूपी के एटा जिले के मलावन थाना एरिया में आज शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार 3 लोगो की मौके पर मौत हो गई, और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस के मुताबिक, 5 लोग एक प्राइवेट कैब से गुरुग्राम से मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र के गांव गनेसपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी अचानक सकीट रोड स्थित गांव बावली नहर के पास खतरनाक मोड़ पर कार ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा कार की रफ़्तार तेज होने के कारण वह बेकाबू होकर सड़क से नीचे पेड़ से टकरा गई और फिर पलटते हुए लगभग 15 फीट नीचे गड्ढे में जाकर गिर गई.
पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद कार में सवार लोग 15 मिनट तक अंदर ही फंसे रहे चिल्लाने की आवाज सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किलों के बाद कार का दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया. मलावन के थाना प्रभारी निरीक्षक RK सिंह ने बताया कि हादसे में 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वही 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मैनपुरी का रहने वाला शिवम यादव 21 साल, सुनील यादव 23 साल और मनकी 19 साल के रूप में हुई है और वहीं घायलों में राहुल 28 साल और खुशबू 22 साल शामिल हैं, घायलों को तुरंत एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा हैं.
हरदोई : यूपी के हरदोई में एक ट्रक की टक्कर से मोटर साइकिल सवार भाई-बहन सहित 3 तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाशों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया.
पुलिस के मुताबिक, जिले के फतियापुर रहने वाले आदर्श अवस्थी 20 साल अपनी बहन मधु अवस्थी 23 साल और बावन चुंगी हरदोई की रहने वाली कामिनी पाण्डेय के साथ मोटरसाइकिल से हरदोई की तरफ जा रहे थे. इसी बीच सुरसा एरिया के फार्म पुरवा के पास ढोलिया चौराहा के पास हरदोई की ओर से आ रहे स्पीड डंपर ने मोटर साइकिल को जोरदार ठोकर मार दी, ठोकर इतनी जोरदार थी कि बाईक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस मामले में हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है, डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी हैं.
उत्तर प्रदेश के लिए आज शनिवार हादसो का वार बन गया हैं क्योकि पहले मथुरा में भीषण सड़क हादसा हुआ था जहा 6 लोगो की मौत हो गई थी. उसके बाद एटा में बड़ी दुर्घटना हुई जहा 3 लोगो की जान चली गई. और एक बड़ा हादसा हरदोई में हुआ जहा भाई बहन समेत 3 की मौके पर ही मौत हो गई हैं.
