Begin typing your search above and press return to search.

UP Politics: UP में बदल जाएंगे CM Yogi के मंत्री? उपचुनाव के बाद योगी मंत्रिमंडल में हो सकता है बड़ा बदलाव?

UP Politics: उत्तर प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच चल रहे प्रकरण का अंत हो गया है। सूत्रों के अनुसार, योगी आदित्यनाथ ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे और 2027 का विधानसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

UP Politics: UP में बदल जाएंगे CM Yogi के मंत्री? उपचुनाव के बाद योगी मंत्रिमंडल में हो सकता है बड़ा बदलाव?
X
By Ragib Asim

UP Politics: उत्तर प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच चल रहे प्रकरण का अंत हो गया है। सूत्रों के अनुसार, योगी आदित्यनाथ ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे और 2027 का विधानसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में 37 सीटें जीतकर भाजपा के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। इस पर भाजपा में लगातार बैठकें हो रही थीं, और सरकार व संगठन के बीच टकराव की स्थिति बन रही थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटाया जा सकता है।

योगी का निर्णय: यूपी में SCR बनेगा

इन तमाम अटकलों के बीच, अब यह स्पष्ट हो गया है कि योगी आदित्यनाथ ही अखिलेश यादव का मुकाबला करेंगे। भाजपा के पास योगी से बेहतर कोई और विकल्प नहीं है। खबर है कि भाजपा संगठन का चेहरा बदलने की तैयारी में है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को सरकार में भेजा जा सकता है, और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

यूपी की सियासत में हालात

पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश की सियासत में अस्थिरता बनी हुई थी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के तेवर सरकार के खिलाफ दिख रहे थे, और वह लगातार संगठन को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे थे।

भाजपा की रणनीति

भाजपा के भीतर ताबड़तोड़ बैठकों और मुलाकातों से यह संकेत मिल रहे हैं कि यूपी भाजपा कोई बड़ी सियासी रणनीति तैयार कर रही है। आज शाम सीएम योगी आदित्यनाथ राज्यपाल से मुलाकात करने वाले हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim NPG News के समाचार संपादक (News Editor) हैं और पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की और ज़मीनी रिपोर्टिंग के बाद डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग व संपादन किया। जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त Ragib Asim जियो-पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स, राजनीति, अपराध, बिज़नेस, टेक और एवरग्रीन कंटेंट पर काम करते हैं। वे पिछले 8 वर्षों से SEO Specialist के रूप में भी सक्रिय हैं।

Read MoreRead Less

Next Story