Begin typing your search above and press return to search.

Kanpur raid : फिर मिला कुबेर का खजाना ! यूपी में हवाला और अवैध मुद्रा लेन-देन से जुड़े बड़े रैकेट का पर्दाफाश, 2 करोड़ रुपये नकद और 61 किलो चांदी बरामद

UP News : इस कार्रवाई में हवाला और अवैध मुद्रा लेन-देन से जुड़े बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। मौके से लगभग 2 करोड़ रुपये नकद और करीब 61 किलोग्राम चांदी बरामद की गई है।

Kanpur raid : फिर मिला कुबेर का खजाना ! यूपी में हवाला और अवैध मुद्रा लेन-देन से जुड़े बड़े रैकेट का पर्दाफाश, 2 करोड़ रुपये नकद और 61 किलो चांदी बरामद
X
By Meenu Tiwari

UP News, : उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है. क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कानपुर के धनकुट्टी इलाके के एक घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित मकान पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में हवाला और अवैध मुद्रा लेन-देन से जुड़े बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। मौके से लगभग 2 करोड़ रुपये नकद और करीब 61 किलोग्राम चांदी बरामद की गई है। चांदी की अनुमानित बाजार कीमत भी लगभग 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा, पुलिस ने नेपाली मुद्रा भी जब्त की है, जो इस रैकेट के अंतरराष्ट्रीय आयाम की ओर इशारा करती है।


इस छापेमारी के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मकान किसी गुप्ता से संबंधित बताया जा रहा है, जहां ये अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं। कार्रवाई की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल और ज्वाइंट कमिश्नर विनोद कुमार भी मौके पर पहुंचे और पूरे ऑपरेशन की निगरानी की। यह छापेमारी कानपुर पुलिस की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें अवैध धन संचय, हवाला कारोबार और काला धन के नेटवर्क को तोड़ने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।


यह कार्रवाई कानपुर में हवाला और अवैध लेन-देन के खिलाफ पुलिस की सख्ती को दर्शाती है। ऐसे रैकेट न केवल अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि आतंकवाद, तस्करी और अन्य अपराधों को फंडिंग भी प्रदान करते हैं। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह के जरिए देश-विदेश में अवैध धन का लेन-देन हो रहा था। नेपाली करेंसी की बरामदगी से संकेत मिलता है कि यह नेटवर्क नेपाल तक फैला हुआ हो सकता है।

बैंक खातों, मोबाइल डेटा, संपत्तियों जांच जारी

पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल डेटा, संपत्तियों और सहयोगियों की गहन जांच कर रही है। इस सफलता से कानपुरवासियों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। अधिकारी बताते हैं कि आने वाले दिनों में और छापेमारी की जा सकती है, ताकि इस तरह के रैकेट को जड़ से खत्म किया जा सके। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की यह कार्रवाई एक मिसाल है कि कैसे सतर्कता और समन्वय से बड़े अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। जांच जारी है और जल्द ही और खुलासे होने की उम्मीद है

Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story