UP News : यूपी में चाइनीज मांझे पर सरकार का बड़ा फैसला, मौत होने पर चलेगा हत्या का केस...
Chinese Manjha Ban : यूपी में चाइनीज़ मांझे पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया है. CM योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को प्रदेश भर में छापेमारी के निर्देश दिए हैं. और चाइनीज़ मांझे से होने वाली मौत को मर्डर की श्रेणी में रखने का कड़ा आदेश दिया है.

UP News : यूपी में चाइनीज मांझे पर सरकार का बड़ा फैसल, मौत होने पर चलेगा हत्या का केस...
Chinese Manjha Ban : लखनऊ : यूपी में चाइनीज मांझे को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है. लगातार हो रही घटनाओ को ध्यान में रखते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला लिया है. CM योगी ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि चाइनीज़ मांझे की बिक्री और मौजूदगी को रोकने के लिए राज्यभर में सघन छापेमारी अभियान चलाया जाए|
सीएम योगी ने यह साफ कहा है कि चाइनीज़ मांझे के कारण यदि किसी की जान जाती है, तो उसे हत्या माना जाएगा और उसी के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. सीएम ने यह भी कहा कि राज्य स्तर पर चलने वाले इस अभियान की बड़े स्तर पर रोजाना समीक्षा की जाएगी, ताकि कही पर कोई लापरवाही न हो|
सीएम योगी आदित्यनाथ ने चाइनीज मांझे के कारण हो रही लगातार मौतों के कारण बेहद नाराज हैं. उन्होंने अधिकारियों से सीधे सवाल किया कि प्रतिबंध लागू होने के बाद भी बाजार में चाइनीज़ मांझा आखिर कैसे पहुंचता है और इसे कौन बेच रहा है. सीएम ने सख्त निर्देश दिए है कि इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाया जाए|
CM योगी ने कड़े शब्दों में कहा कि अब चाइनीज़ मांझे से होने वाली किसी भी मौत को हत्या माना जाएगा और इससे जुड़े लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जाएगा. उन्होंने प्रदेश के सभी पुलिस प्रमुखों को अपने-अपने जिलों में सघन छापेमारी अभियान चलाने के आदेश दे दिए हैं|
चाइनीज़ मांझे से होने वाली घटनाओं पर अधिकारियों ने जानकारी दी कि. बुधवार को लखनऊ में एक मेडिकल सेल्स ऑफिसर की गला कटने से मौत हो गई थी. और वह काफी देर तक तड़पता रहा. पिछले एक साल में इस तरह की 8 घटनाएं सामने आ चुकी हैं|
सीएम ने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज़ मांझे की बिक्री और इस्तेमाल किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जायेंगे. उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे लोगो की पहचान की जाए, तुरंत कार्रवाई हो और आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेजा जाए,और साथ ही, पूरे राज्य में चाइनीज़ मांझे की जब्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को कड़े और निरंतर अभियान चलाने के आदेश दिए हैं|
