Begin typing your search above and press return to search.

UP News Hindi: दीपावली पर योगी सराकार ने 34,459 कर्मचारियों का वेतन रोका, पढ़िए क्यों लिया गया एक्शन?

UP News Hindi: UP News Hindi: उत्तर प्रदेश में दीपावली के मौके पर 34,459 राज्य कर्मचारियों की सैलरी रोक दी गई है। इस बार इसकी वजह सरकार नहीं, बल्कि खुद कर्मचारी हैं।

UP News Hindi: दीपावली पर योगी सराकार ने 34,459 कर्मचारियों का वेतन रोका, पढ़िए क्यों लिया गया एक्शन?
X
By Ragib Asim

UP News Hindi: उत्तर प्रदेश में दीपावली के मौके पर 34,459 राज्य कर्मचारियों की सैलरी रोक दी गई है। इस बार इसकी वजह सरकार नहीं, बल्कि खुद कर्मचारी हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों को अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करने का आदेश दिया था, लेकिन कई कर्मचारियों ने इस आदेश का पालन नहीं किया। इसके चलते इन कर्मचारियों के अक्टूबर महीने का वेतन रोक दिया गया है। बाकी सभी कर्मचारियों को दीपावली से पहले ही वेतन देने का आदेश जारी कर दिया गया है।

संपत्ति ब्योरा न देने में अधिकारी सबसे पीछे

जानकारी के मुताबिक, मुख्य सचिव के स्तर पर कई बार आदेश जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कई कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति की जानकारी नहीं दी। इनमें सबसे अधिक प्रथम श्रेणी (14%) और द्वितीय श्रेणी (10%) के अधिकारी शामिल हैं। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों में से क्रमशः 3.86% और 3.13% ने ब्योरा नहीं दिया है।

मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति विवरण अनिवार्य

उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत सभी कर्मचारियों को 2023 तक की अपनी संपत्तियों का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर जमा करना था। लेकिन आदेशों के बावजूद, अगस्त तक केवल 16% कर्मियों ने ही यह जानकारी दी थी।

मुख्यमंत्री की सख्ती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जो कर्मचारी संपत्ति का विवरण नहीं देंगे, उनका वेतन रोक दिया जाएगा। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने भी सख्त निर्देश जारी किए हैं, जिससे कर्मचारियों को पारदर्शिता की महत्ता समझने का संदेश दिया जा रहा है। इस कार्रवाई में 1,817 प्रथम श्रेणी, 4,143 द्वितीय श्रेणी, 22,188 तृतीय श्रेणी और 6,311 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का वेतन रोका गया है।

योगी सरकार का यह कदम साफ संकेत देता है कि राज्य में पारदर्शिता और जवाबदेही पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अब राज्य कर्मचारी संपत्ति विवरण जमा करने के बाद ही अपना वेतन पा सकेंगे, जिससे प्रशासनिक नियमों की कड़ाई और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story