Begin typing your search above and press return to search.

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के 61 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी, जाने अपने शहर के मौसम का हाल

मानसून के दस्तक के साथ ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है और लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। बीते गुरुवार और शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई है। जिसके कारण तापमान में भी गिरावट आई है। तो चलिए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम।

उत्तर प्रदेश के 61 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी,
X
By Chitrsen Sahu

UP Weather Update: लखनऊ: उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल गया है।मानसून के दस्तक के साथ ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है और लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। बीते गुरुवार और शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई है। जिसके कारण तापमान में भी गिरावट आई है। तो चलिए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम।

61 जिलों में बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के 61 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 15 से अधिक जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी यूपी के अधिकतर हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इसी के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।

इन जिलों में हवाओं के साथ बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 22 से 26 जून तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में हवाओं के साथ ही भारी बारिश हो सकती है। जिन जिलों में बारिश का अनुमान है उनमें प्रयागराज, चित्रकुट, वाराणसी, सुजफ्फरनगर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, शामली, कौशाम्बी, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर (भदोही), गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, झांसी, ललितपुर, बिजनौर, सहारनपुर, जानौल, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, हमीनपुर, और महोबा शामिल है।

इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जिन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है उसमें प्रयागराज, चित्रकुट, वाराणसी, सुजफ्फरनगर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, शामली, कौशाम्बी, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर (भदोही), गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, झांसी, ललितपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखनऊ, उन्नाव, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, बागपत, हाथरस, कासगंज, एटा, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोंडा शामिल हैं।

तापमान में 2 डिग्री की गिरावट

जैसे ही मानसून एक्टिव हुआ वैसे ही उत्तर प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बीते दो दिनों में प्रदेश के 56 जिलों में मानसून ने दस्तक दे दी है और बाकी जिलों में अगले 24 या 48 घंटों में मानसून के पहुंचने की संभावना है। इसी के साथ ही मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 24 या 48 घंटों में तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।



Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story