Begin typing your search above and press return to search.

UP Me Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण बाढ़ के हालात: बाढ़ की चपेट में 22 से ज्यादा जिले, 30 जिलों में बारिश की चेतावनी

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण बाढ़ के हालात है। 22 से ज्यादा जिले बाढ़ की चपेट में है, जिसकी वजह से लाखों परिवार प्रभावित हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज बुधवार को उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण बाढ़ के हालात: बाढ़ की चपेट में 22 से ज्यादा जिले,  30 जिलों में बारिश की चेतावनी
X
By Chitrsen Sahu

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण बाढ़ के हालात है। 22 से ज्यादा जिले बाढ़ की चपेट में है, जिसकी वजह से लाखों परिवार प्रभावित हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज बुधवार को उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने आज बुधवार को उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उनमें बलरामपुर, रामपुर, गोरखपुर, गाजीपुर, शाहजहांपुर, मथुरा, आगरा, मेरठ , फिरोजाबाद, मुरादाबाद, बरेली और गोंडा शामिल है। पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के 64 जिलों में सामान्य 8.1 मिलीमाटर से 16 प्रतिशत कम औसत 6.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। 1 जून से 26 अगस्त कर 562.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर एक्टिव हुआ मानसून

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। जिसकी वजह से बारिश की गतिविधि में तेजी देखने को मिल रही है। अगले 4 से 5 दिन मौसम इसी तरह से रहेगा। उत्तर प्रदेश में लगातार जारी बारिश के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। उन्हें जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर सड़के तालाब में तब्दील हो गई है।

उत्तर प्रदेश के 22 से ज्यादा जिले बाढ़ की चपेट में

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के 22 से ज्यादा जिले बाढ़ की चपेट में है, जिसकी वजह से लाखों परिवार प्रभावित हुए हैं। उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर है। वाराणसी में गंगा, प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती नदी भरकर छलक रहे हैं। गंगा नदी का जलस्तर 80.82 और यमुना नदी का जलस्तर 82.85 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। प्रयागराज में 450 से ज्यादा घर पानी में डूब चुके हैं।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story