Begin typing your search above and press return to search.

UP Me Aaj Ka Mausam: बारिश और बाढ़ का कहर जारी! 21 जिलों में बारिश की चेतावनी, जानिए कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून अपने आखिरी चरण में हैं। लेकिन फिर भी बारिश और बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार को उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

UP Me Aaj Ka Mausam: बारिश और बाढ़ का कहर जारी! 21 जिलों में बारिश की चेतावनी, जानिए कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल
X

UP Me Aaj Ka Mausam

By Chitrsen Sahu

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून अपने आखिरी चरण में हैं। लेकिन फिर भी बारिश और बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार को उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार को उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उनमें आगरा, सीतापुर, मेरठ, हाथरस, अलीगढ़, ,शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और बुलंदशहर शामिल है। इस दौरान तेज गरज-चमक भी हो सकती है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उत्तर प्रदेश में अब तक कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग(IMD) ने पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 7.6 मिलीमीटर बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन औसत अनुमान से 60 प्रतिशत कम 3 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं 1 जून से 6 सितंबर तक मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश में 634 मिलीमीटर बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन औसत अनुमान से 1 प्रतिशत ज्यादा 642.9 मिलीमीटर बारिश हुई है।

उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति

उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। प्रयागराज, वाराणसी, मथुरा और वृंदावन बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।प्रयागराज गंगा, यमुना और सरस्वती, वाराणसी में गंगा, मथुरा में यमुना औप वृंदावन में यमुना नदी पूरे उफान पर है। जिसके कारण आस पास बसे गांव पानी-पानी हो गए हैं।


Next Story