Begin typing your search above and press return to search.

UP Me Aaj Mausam: उत्तर प्रदेश में बारिश से लोगों का हाल बेहाल! 60 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानिए अगले तीन दिन मौसम कैसा रहेगा?

UP Me Aaj Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर है। जिसके कारण उत्तर प्रदेश में 43 से ज्यादा जिले बाढ़ की चपेट में है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार को उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम कैसा रहेगा (Agle 3 Din Ka Mausam)?

CG Me Aaj Ka Mausam: अगले दो दिन होगी झमाझम बारिश: आज 23 जिलों में अति से भारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ ही गिर सकती है आकाशीय बिजली
X

CG Me Aaj Ka Mausam

By Chitrsen Sahu

UP Me Aaj Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर है। जिसके कारण उत्तर प्रदेश में 43 से ज्यादा जिले बाढ़ की चपेट में है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार को उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम कैसा रहेगा (Agle 3 Din Ka Mausam)?

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार को उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उनमें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, वाराणसी, आयोध्या, रामपुर, सीतापुर, प्रयागराज, चित्रकूट,मथुरा, आगरा, सिल्तानपुर, मिर्जापुर, कानपुर नगर-देहात, बांदा और झांसी शामिल है। इसके साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने आंधी तूफान के साथ ही कई जिलों में आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना जताई है।

बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ नया मौसमी सिस्टम

मौसम विभाग (IMD) की माने तो बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी सिस्टम एक्टिव हो गया है, जिसके कारण उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। वहीं पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 4.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 1 जून से 22 अगस्त तक औसत अनुमान से 533 मिलीमीटर से 1 प्रतिशत कम यानी कि 529.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है।

उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम कैसा रहेगा?

24 अगस्त 2025: रविवार को पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश का अलर्ट जारी

25 अगस्त 2025: सोमवार को पूर्वी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है।

26 अगस्त 2025: मंगलवार को बादल छाए रहने के साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

उत्तर प्रदेश में 43 जिले के 505 गांव बाढ़ की चपेट में

उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश के 43 जिले के 505 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। नदी और नाले भी भरकर छलक रहे हैं। वाराणसी में गंगा नदी, आयोध्या में सरयू नदी और प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती नहीं पूरे उफान पर है। नदियों के किनारे बसे गांव पानी से लबालब हो गए हैं। जिसको देखते हुए राज्य सरकार भी अलर्ट मोड पर है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story