Begin typing your search above and press return to search.

UP Me Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण मचा हाहाकार: बाढ़ की चपेट मे 43 से ज्यादा जिले, 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है। नदी-नाले उफान पर आ गए हैं, जिसके कारण उत्तर प्रदेश के 43 से ज्यादा जिले बाढ़ की चपेट मे हैं। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण मचा हाहाकार: बाढ़ की चपेट मे 43 से ज्यादा जिले, 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
X
By Chitrsen Sahu

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है। नदी-नाले उफान पर आ गए हैं, जिसके कारण उत्तर प्रदेश के 43 से ज्यादा जिले बाढ़ की चपेट मे हैं। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

उत्तर प्रदेश के इन 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उनमें आयोध्या,प्रयागराज, मथुरा, आगरा, मिर्जापुर, सुल्तानपुर, बुलंदशहर, गोरखपुर, सोनभद्र, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, कानपुर देहात-नगर और इटावा शामिल है। इस दौरान गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उत्तर प्रदेश में अब तक कितनी बारिश हूई

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 63 जिलों में औसत से 63 प्रतिशत ज्यादा 12.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 25 अगत्स तक उत्तर प्रदेश में 556 मिलीमीटर बारिश हुई है। जिसकी वजह से गंगा, यमुना, सरयू और सरस्वती नदी का जलस्तर बहुत तेजी के साथ बढ़ रहा है। नदीं के आसपास स्थित गांव अब पानी में समा गए हैं। राहत बचाव कार्य भी चलाया जा रहा है।

तेजी से बढ़ रहा गंगा और यमुना नदी का जलस्तर

बता दें कि उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है। इस वजह से उत्तर प्रदेश में 43 से ज्यादा जिले के 510 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। प्रयागराज में गंगा नदी और यमुना नदी का जलस्तर बहुत तेजी के साथ बढ़ रहा है। गंगा ने सोमवार को चौंथी बार लेटे हनुमान जी को स्नान कराया। वापाणसी में भी गंगा नदी का जलस्तर आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।



Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story