UP Me Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण हाल बेहाल: बाढ़ की चपेट में 43 जिले, 60 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण बाढ़ के हालात है। उत्तर प्रदेश 43 जिले बाढ़ की चपेट में है, जिसके कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आने वाले 4 दिनों तक उत्तर प्रदेश का मौसम इसी तरह से रहेगा। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?
उत्तर प्रदेश के इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। उनमें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, चित्रकूट, आयोध्या, रामपुर, सीतापुर, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, कानपुर देहात-शाहर और झांसी शामिल है। इसके साथ ही मौसम विभाग (IMD) की ओर से गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना जताई गई है।
उत्तर प्रदेश में अब तक कितनी बारिश हुई
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और वाराणसी समेत 52 जिलों में मध्यम से भारी बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 4.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। 1 जून से 22 अगस्त तक 533 मिलीमीटर बारिश होनी थी, लेकिन अब तक 529.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उन्हें ट्रैफिक जाम और जलभराव जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। कई जिलों में बाढ़ जैसे भी हालात है।
बारिश के कारण उफान पर उत्तर प्रदेश की नदियां
बारिश के कारण उत्तर प्रदेश की गंगा और यमुना जैसी कई नदियां पूरे उफान पर है। जिसके कारण उत्तर प्रदेश के 43 जिले के 505 गांव बाढ़ की चपेट में है। आगरा, वाराणसी, लखीमपुर खीरी और सीतापुर के हालात ज्यादा खराब है। राज्य सरकार ने राहत बचाव कार्य के लिए 3 हजार से ज्यादा नावें और वोटर बोट तैनात किए हैं। वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर आधे सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
