UP Me Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर: 17 जिलों में बाढ़ के हालात, 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, जाने अपने शहर के मौसम का हाल
UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में 5 दिन से जारी बारिश के कारण 17 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को 13 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

UP Me Aaj Ka Mausam

उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। उनमें आयोध्या, गोरखपुर, जौनपुर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, प्रतापगढ़, बलिया, मऊ, आंबेडकर नगर और संत कबीर नगर शामिल है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 5 दिनों से बारिश का दौर जारी है। जिसके कारण 17 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
उत्तर प्रदेश में अब तक कितनी बारिश हुई
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में बारिश दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में औसत अनुमान 6.7 मिलीमीटर से 69 प्रतिशत कम 2.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं 1 जून से 27 अगस्त तक उत्तर प्रदेश में औसत अनुमान 571 मिलीमीटर से 1 प्रतिशत कम 564,8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है।
उत्तर प्रदेश के 17 जिले बाढ़ के हालात
उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश के 17 जिले बाढ़ के हालात हैं। वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर हर घंटे 2 सेंटीमिटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। जिसकी वजह से बाढ़ का संकट और भी ज्यादा बढ़ गया है। प्रयागराज में चौंथी बार गंगा और यमुना नदी पूरे उफान पर है। जिसके कारण नीचले इलाकों में 10 हजार से ज्यादा पानी भर गया है और लोगों ने पलायन शुरु कर दिया है।