Begin typing your search above and press return to search.

UP Me Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ का रौद्र रुप: 30 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी, स्कूल में छुट्टी घोषित

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ का रौद्र रुप देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ का रौद्र रुप: 30 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी, स्कूल में छुट्टी घोषित
X
By Chitrsen Sahu

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ का रौद्र रुप देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

उत्तर प्रदेश के इन 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उसमें मथुरा, आगरा, रामपुर, बलरामपुर, गोरखपुर, शाहजहांपुर, गाजीपुर, साहरनपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली और मुजफ्फरनगर शामिल है। इस दौरान कहीं-कहीं पर तेज-आंधी तूफान के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। ऐसे में लोगों को सावधान और सतर्क सहने की सलाह दी गई है।

उत्तर प्रदेश में अब तक कितनी बारिश हुई है

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में औसत अनुमान 7.7 मिलीमीटर से 12 प्रतिशत कम 6.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं 1 जून से 24 अगस्त तक उत्तर प्रदेश में औसत अनुमान 548.4 मिलीमीटर से 1 प्रतिशत कम 543.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा सोनभद्र में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 130 मिलीमीटर दर्ज की गई है। वहीं प्रयागराज में 72 मिलीमीटर बारिश हुई है।

उत्तर प्रदेश के लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद

मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी बूंदाबांदी जारी है। कानपूर में रविवार रात से रुक रुक बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से 5 दिन तक उत्तर प्रदेश के लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। क्योंकि बारिश की गतिविधि में कमी देखने को मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश में 43 से ज्यादा जिले बाढ़ की चपेट में

उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण नदी नाले पूरे उफान पर है। गंगा, यमूना, सरयू और सरस्वती नदी पूरे उफान पर है। नदी के किनारे बसे गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में 43 से ज्यादा जिले के 505 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य सरकार लगातार अलर्ट मोड में है। राहत बचाव कार्य भी लगातार चलाया जा रहा है।

बारिश और बाढ़ के कारण हादसो का दौर जारी

बारिश और बाढ़ के कारण लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त सा हो गया है। इस बीच प्रयागराज में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, रामबाग रेलवे स्टेशन की निर्माणधीण दीवार ढह गई। इस घटना में एक मजदूर की मलबे में दबने से मौत हो गई। वहीं एक मजदूर घायल बताया जा रहा है। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं जौनपुर में जिलाधिकारी ने बारिश और जलभरावन को देखते हुए स्कूल में कक्षा 8वीं तक छुट्टी घोषित कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story