Begin typing your search above and press return to search.

UP Me Aaj Ka Mausam: आखिरी चरण में मानसून! 65 जिलों में जोरदार बारिश की चेतावनी, जानिए अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा?

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून अपने आखिरी चरण में है, लेकिन उससे पहले ही मानसूनी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 65 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

UP Me Aaj Ka Mausam: आखिरी चरण में मानसून! 65 जिलों में जोरदार बारिश की चेतावनी, जानिए अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा?
X

UP Me Aaj Ka Mausam

By Chitrsen Sahu

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून अपने आखिरी चरण में है, लेकिन उससे पहले ही मानसूनी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 65 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

उत्तर प्रदेश के 65 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के जिन 65 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें वाराणसी, प्रयागराज,आयोध्या, चित्रकूट, मथुरा, आगरा, बलरामपुर, सीतापुर, रामपुर, मिर्जापुर, गोरखपुर, फतेहपुर, गाजीपुर, सुल्तानपुर, ललितपुर, शाहजहांपुर, हमीरपुर, सहारनपुर, झांसी और मेरठ शामिल है।

उत्तर प्रदेश में मानसूनी सिस्टम एक बार फिर एक्टिव

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मानसूनी सिस्टम एक बार फिर एक्टिव हो गया है। जिसकी वजह से बारिश का दौर फिर शुरु हो गया है। पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के आयोध्या, वाराणसी और कुशीनगर कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। सुल्तानपुर सहित 10 शहरों मे मंगलवार सुबर से बारिश का सिलसिला जारी है।

उत्तर प्रदेश में अब तक कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग (IMD) ने पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 6.3 मिलीमीटर बारिश का अनुमान जताया था, लेकिन अनुमान से 28 प्रतिशत कम 4.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं 1 जून से 15 सितंबर तक मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश में 692 मिलीमीटर बारिश का अनुमान जताया था, लेकिन अनुमान से 5 प्रतिशत कम 659.2 मिलीमीटर बारिश हुई है।

उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण बाढ़ के हालात

उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण बाढ़ के हालात है। कई जिलों के गांव तो कमर कमर तक पानी में समा गए हैं। जिससे कई परिवार प्रभावित हो गए हैं। गंगा, यमुना, सरस्वती और रसयू नदी पूरे उफान पर है, जिसकी वजह से नदी के किनारे बसे कई घर और दुकान कटाव में ढह गए।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story