Begin typing your search above and press return to search.

UP Me Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, IMD ने लोगों के लिए जारी की चेतावनी, 20-30 किलो प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Uttar Pradesh Me Aaj Ka Mausam: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण उत्तर प्रदेश में नदी नाले उफान पर है, जिसकी वजह से कई इलाके बाढ़ की चपेट में है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज बुधवार को उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं आज कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम।

उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, IMD ने लोगों के लिए जारी की चेतावनी, 20-30 किलो प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
X
By Chitrsen Sahu

Uttar Pradesh Me Aaj Ka Mausam: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण उत्तर प्रदेश में नदी नाले उफान पर है, जिसकी वजह से कई इलाके बाढ़ की चपेट में है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज बुधवार को उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं आज कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम।

उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग (IMD) ने आज उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उनमें से 15 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिनमें बलरामपुर, सीतापुर, गोरखपुर, कुशीनगर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर और लखीमपुर खीरी शामिल है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चस सकती है।

उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में हल्की बारिश की संभावना

इसी के साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने 55 में से 40 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अयोध्या, रामपुर, प्रयागराज, वाराणसी, चित्रकूट, सुल्तालपुर, मिर्जापुर और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ शामिल है। मौसम विभाग (IMD) ने जहां एक ओर उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, तो वहीं दूसरी ओर लोगों को सावधानी बरतने के साथ ही सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है।

उत्तर प्रदेश में 1 जून से 11 अगस्त तक कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग (IMD) के आंकड़े के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 1 जून से 11 अगस्त तक अनुमान 439.1 मिलीमीटर से 10 प्रतिशत ज्यादा यानी कि 483.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। जिसके कारण नदीं नाले पूरे उफान पर आ गए हैं और कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। ऐसे में मौसम विभाग और जिला प्रशासन ने लोगों को सावधान के साथ ही सतर्क रहने की सलाह दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story