Begin typing your search above and press return to search.

UP Me Aaj Ka Mausam: मानसून का कहर बरकरार: 41 जिलों में बारिश का अलर्ट, 48 घंटे बाद..

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून का कहर बरकरार है। लेकिन जल्द ही मानसून की गतिविधि में कमी देखने को मिलेगी। वहीं मौसम विभाग ने आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश के 41 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

UP Me Aaj Ka Mausam: मानसून का कहर बरकरार: 41 जिलों में बारिश का अलर्ट,  48 घंटे बाद..
X

UP Me Aaj Ka Mausam

By Chitrsen Sahu

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून का कहर बरकरार है। लेकिन जल्द ही मानसून की गतिविधि में कमी देखने को मिलेगी। वहीं मौसम विभाग ने आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश के 41 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

उत्तर प्रदेश के इन 41 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश के जिन 41 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उनमें वाराणसी, आयोध्या, प्रयागराज, चित्रकूट, मथुरा, रामपुर, ,सीतापुर, मिर्जापुर, बलरामपुर, फतेहपुर, हमीरपुर, सुल्तानपुर, शहजहांपुर, मैनपुरी और गोरखपुर शामिल है।

मानसूनी गतिविधियों में देखने को मिलेगी कमी

मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश में अभी एक से दो दिन तक मौसम इसी तरह से रहेगा। इसके बाद मानसूनी गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी। गुरुवार सुबह से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रिमझीम बारिश हो रही है। जिसके कारण लखनऊ का मौसम सुहाना हो गया है।

उत्तर प्रदेश में अब तक कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 5 मिलीमीटर बारिश का अनुमान लगाया था, लेकिन अनुमान से 71 प्रतिशत ज्यादा 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं 1 जून से लेकर 17 सितंबर तक 4 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने 703.1 मिलीमीटर बारिश का अनुमान लगाया था, लेकिन अब तक 677.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

उत्तर प्रदेश में हादसों का दौर भी जारी

उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ही हादसों का दौर भी लगातार जारी है। लखनऊ में बुधवार की शाम एक 7 साल का बच्चा खेलते खेलते नाले में बह गया। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। वहीं जौनपुर में जिले के सुल्तानपुर गौर गांव और नोनारी भुड़कुड़हा गांव में आकाशीय बिजली गिरी है, जिसकी चपेट में आकर दो मासूम समेत तीन की मौत हो गई।

Next Story