Begin typing your search above and press return to search.

UP Me Aaj Ka Mausam: बारिश के कारण मचा हाहाकार! 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, 5 जिलों में अति से भारी बारिश की चेतावनी

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार जारी बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश के 21 से ज्यादा जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज बुधवार को उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

UP Me Aaj Ka Mausam: बारिश के कारण मचा हाहाकार! 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, 5 जिलों में अति से भारी बारिश की चेतावनी
X

UP Me Aaj Ka Mausam

By Chitrsen Sahu

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार जारी बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश के 21 से ज्यादा जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज बुधवार को उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने आज बुधवार को उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिनमें से 5 जिलों सेनभद्र, महाराजगंज, बलरामपुर, कुशीनगर और सिद्धार्थनगर शामिल है। वहीं प्रयागराज, आयोध्या, वाराणसी,चित्रकूट, सीतापुर, रामपुर, मिर्जापुर, गाजिपुर, सुल्तानपुर, ललितपुर,सहारनपुर, जौनपुर और लखीमपुर खीरी में हल्की बारिश होगी।

उत्तर प्रदेश में अब तक कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 5.9 मिलीमीटर बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन अनूमान से 56 प्रतिशत कम 2.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा मौसम विभाग (IMD) ने 1 जून से 9 सितंबर तक 647.3 मिलीमीटर बारिश की संभावना जताई थी, अनुमान के बराबर ही बारिश हुई है।

गंगा, यमुना, सरस्वती और सरयू नदी उफान पर

इसके अलावा उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना, सरस्वती और सरयू नदी पूरे उफान पर है। जिसके वजह से नदी के किनारे बसे कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। कई घर को बाढ़ के पानी में ही बह गए। जिसके कारण कई परिवार प्रभावित भी हो गए। कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और आगरा के कई गांव के हालात बाढ़ के कारण खराब हो गए हैं।

Next Story