UP Me Aaj Ka Mausam: बारिश के कारण बाढ़ के हालात! 35 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा?

UP Me Aaj Ka Mausam
UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। जिसके कारण प्रदेश में बाढ़ के हालात है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?
उत्तर प्रदेश के जिन 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के जिन 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, उसमें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, आयोध्या, वाराणसी, सीतापुर, रामपुर, बलरामपुर, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, गोरखपुर, गाजीपुर, फतेहपुर , प्रतापगढ़, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच और सोनभद्र शामिल है।
उत्तर प्रदेश में अब तक कितनी बारिश हुई
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 6.4 मिलीमीटर बारिश का अनुमान जताया गया था। लेकिन अनुमान से 93 प्रतिशत कम 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं अगर बात करें 1 जून से 14 सितंबर तक की तो मौसम विभाग (IMD) ने 685.7 मिलीमीटर बारिश का अनुमान लगाया था, लेकिन अनुमान से 5 प्रतिशत कम 654.7 मिलीमीटर बारिश हुई है।
बाढ़ की चपेट में उत्तर प्रदेश के कई गांव
गंगा, यमुना, सरस्वती और सरयू नदी का बढ़ा जलस्तर अभी भी लोगों के लिए मुशीबत बना हुआ है। बता दें कि कई नदियां डेंजर लेवल से ऊपर बह रहा है। जिसके कारण नदी के किनारे बसे गांव बाढ़ की चपेट में है। कई गांव तो बाढ़ के पानी में समा गए हैं।जिसके कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
खतरे के निशान से नीचे आया नदी का जलस्तर
उन्नाव में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 49 सेंटीमीटर नीचे हैं। बाराबंकी में घाघर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से तीन सेंटीमीटर नीचे बह रहा है। आगरा में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है। आगरा में यमुना नदी का खतरे का अलर्ट निशान 495 फीट पर है। अभी इसका जलस्तर 494.9 फीट पर दर्ज हुआ है।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
