Begin typing your search above and press return to search.

UP Me Aaj Ka Mausam: मानसून एक बार फिर एक्टिव: 48 घंटे में 7 लोगों की मौत, 33 जिलों में बारिश की चेतावनी

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है, जिसके कारण प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को उत्तर प्रदेश के 33 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega) ?

UP Me Aaj Ka Mausam: मानसून एक बार फिर एक्टिव: 48 घंटे में 7 लोगों की मौत,  33 जिलों में बारिश की चेतावनी
X

UP Me Aaj Ka Mausam

By Chitrsen Sahu

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है, जिसके कारण प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को उत्तर प्रदेश के 33 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega) ?

उत्तर प्रदेश के 33 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को उत्तर प्रदेश के जिन 33 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उनमे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, अयोध्या, बलरामपुर, सीतापुर, रामपुर, फतेहपुर, सुल्तानपुर, गोरखपुर, जौनपुर, गाजीपुर, प्रतापगढ़, आजमगढ़, बाराबंकी और कुशीनगर शामिल है।

उत्तर प्रदेश अब तक कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग (IMD) ने 1 जून से 19 सितंबर तक 711.7 मिलीमीटर बारिश का अनुमान लगाया था, लेकिन अनुमान से 3 प्रतिशत कम 691.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में अब समान्य से 15 प्रतिशत ज्यादा 650.3 बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में समान्य 14 प्रतिशत कम 755.6 मीलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिले में 5.8 मिलीमीटर बारिश हुई है।

आकाशीय बिजली गिरने से 48 घंटे में 7 की मौत

जौनपुर- 3

कौशांबी- 2

हमीरपुर- 1

चंदौली- 1

बंगाल की खाड़ी में जल्द एक्टिव होगा नया सिस्टम

उत्तर प्रदेश में लगातार जारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात है। ऐसे में लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि उत्तर प्रदेश में कोई भी मानसूनी सिस्टम एक्टिव (Monsoon System Active) नहीं है, जिसके कारण मनसूनी बारिश पूर्वी तराई तक सिमट गई है। जल्द ही बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम एक्टिव (Monsoon System Active) होने के आसार है, जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश के कई जिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story