Begin typing your search above and press return to search.

UP Me Aaj Ka Mausam: मानसून का कहर: अगले तीन दिन जमकर बरसेंगे बादल, आज 30 जिलों के लिए अलर्ट जाारी

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून का कहर देखने को मिलेगा। क्योंकि मैसम विभाग ने आगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।इसी के साथ ही आज बुधवार को 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अलर्ट जारी किया है।

UP Me Aaj Ka Mausam
X
By Chitrsen Sahu

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून का कहर देखने को मिलेगा। क्योंकि मैसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।इसी के साथ ही आज बुधवार को 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में बौछारें पड़ने का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज बुधवार को उत्तर प्रदेश के जिन 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अलर्ट जारी किया है। उनमें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आयोध्या, मथुरा, आगरा, , चित्रकूट, सीतापुर, रामपुर, गाजीपुर, जौनपुर, फतेहपुर, सुल्तानपुर बलरामपुर, गोंडा, बांदा शामिल है।

सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग के मुताबिक , उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में पिछले 24 घंटे में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में अति से भारी बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं कहीं कहीं पर गरज चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उत्तर प्रदेश के 48 जिलों में 60.5 मीलीमीटर बारिश

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तराई, पूर्वांचल और मध्यांचल के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश अलर्ट कियाा है। इसी के सााथ ही कहीं कहीं पर भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के 48 जिलों में अनुमान 6.1 मीलीमीटर से 68 प्रतिशत कम 60.5 मीलीमीटर बारिश हुई है।

मानसून की गतिविधि में आएगी कमी

मौसम विभाग की माने तो 18 सितंबर तक उत्तर प्रदेश का मौसम इसी तरह से रहेगा और इसके बाद से मानसून की गतिविधि में कमी देखने को मिलेगी। अधर उत्तर प्रदेश में 1 जून से 16 जून तक मौसम विभाग ने 698.1 मिलीमीटर बारििश का अनुमान लगाया था, लेकिन अनुमान से 4 प्रतिशत कम 669.5 मिलीमीटर बारिश हुई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story