Begin typing your search above and press return to search.

UP Me Aaj Ka Mausam: आखिरी चरण में मानसून: आज 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जानिए कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून अपने आखिरी चरण में है, लेकिन फिर भी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

UP Me Aaj Ka Mausam: आखिरी चरण में मानसून: आज 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जानिए कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल
X

UP Me Aaj Ka Mausam

By Chitrsen Sahu

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून अपने आखिरी चरण में है, लेकिन फिर भी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उसमें बुलंदशहर, एटा, आगरा, झांसी, ललितपुर, मेरठ आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, बागपत, शामली और कासगंज शामिल है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंट की रफ्तार से हवाएं भी चस चल सकती है।

उत्तर प्रदेश में अब तक कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में सामान्य 6.5 से 29 प्रतिशत ज्यादा 8.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। 1 जून से 3 सितंबर तक पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग (IMD) ने 614 मिलीमीटर बारिश का अनुमान जताया था, लेकिन अब तक 629.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

शारदा और देवहा नदीं में आई बाढ़

लगातार जारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश में पीलीभीत का हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां शारदा और देवहा नदीं में बाढ़ आ गई है, जिसके कारण 25 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में है। प्रशासन राहत बचाव कार्य में लगातार जुटी हुई है। साथ ही बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत शिविर भी लगाए जा रहें हैं।

स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मेरठ में तीन दिनों से लगातार जारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है। जिसको देखते हुए जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह ने गुरुवार को स्कूलों में 8वीं तक छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story