Begin typing your search above and press return to search.

UP Me Aaj Ka Mausam: बारिश और बाढ़ से मचा हाहाकार! बाढ़ की चपेट में 100 से ज्यादा गांव, आज 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण नदी और नाले भरकर छलक रहे हैं। ऐसे में कई जिलों में बाढ़ के हालात है। वहीं मौसम विभाग ने आज शनिवार को 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

UP Me Aaj Ka Mausam: बारिश और बाढ़ से मचा हाहाकार! बाढ़ की चपेट में 100 से ज्यादा गांव, आज 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
X

UP Me Aaj Ka Mausam

By Chitrsen Sahu

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण नदी और नाले भरकर छलक रहे हैं। ऐसे में कई जिलों में बाढ़ के हालात है। वहीं मौसम विभाग ने आज शनिवार को 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज शनिवार को उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उसमें बलरामपुर, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, महाराजगंज, गोंडा, श्रास्वती, बस्ती, कुशीनगर और संत कबीर नगर शामिल है। इस दौरान गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

उत्तर प्रदेश में अब तक कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग के मुताबिक,उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं 1 जून से 12 सितंबर तक उत्तर प्रदेश में 672.3 मिलीमीटर बारिश होनी थी, लेकिन अनुमान से 3 प्रतिशत कम 653.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है।

गंगा, यमुना, सरस्वती और सरयू नदी पूरे उफान पर

उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण गंगा, यमुना, सरस्वती और सरयू नदी पूरे उफान पर है। जिसकी वजह से कई नदी के किनारे बसे कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बाढ़ में कई घर भी बह गए, जिसके कारण हजारों परिवार प्रभावित हो गए। बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत शिविर लगाया गया है।

बाढ़ की चपेट में 100 से ज्यादा गांव

बता दें कि इन दिनों वाराणसी, आयोध्या, प्रयागराज, मथुरा, आगरा,कानपुर,फर्रुखाबाद और उन्नाव समेत कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। उन्नाव में गंगा, आगरा में यमुना , फर्रुखाबाद में गंगा,कानपुर में गंगा, वाराणसी में गंगा,प्रयागराज गंगा, यमुना और सरस्वती नदी पूरे उफान पर है। जिसके कारण 100 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में है और कई परिवार तो घर ढहने से बेघर भी हो गए हैं।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story