UP Me Aaj Ka Mausam: बारिश के कारण बाढ़ के हालात! 12 जिलों में बारिश का अलर्ट , जानिए आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा?
UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी है। जिसके कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं। इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार को उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

UP Me Aaj Ka Mausam

उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार को उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उसमें बलरामपुर, गोरखुपर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, बस्ती, गोंडा, महाराजगंज, कुशीनगर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बहराइच और श्रावस्ती शामिल है।
उत्तर प्रदेश में अब तक कितनी बारिश हुई
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं अगर बात करें 1 जून से लेकर 13 सितंबर तक की तो मौसम विभाग (IMD) ने 654.2 मिलीमीटर बारिश का अनुमान जताया था, लेकिन अनुमान से 4 प्रतिशत कम 679.3 मिलीमीटर बारिश हुई है।
बाढ़ में बह गए 6 मकान और 5 दुकान
उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण गंगाा, यमुना, सरस्वती और सरयू नदी पूरे उफान पर है। जिसके कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा और बलिया में बाढ़ से लोगों का बुरा हाल है। सड़के नदी में तब्दील हो गई है और मगरमच्छ के साथ ही मछली भी सड़कों पर दिखाई दे रही है। बलिया में बाढ़ के वजह से 6 मकान और 5 दुकान गंगा नदी में बह गए।
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत
इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में बाढ़ के साथ ही आकाशीय बिजली का भी कहर देखने को मिल रहा है। वाराणसी के करसड़ा पतेरवा गांव में एक युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को 4 बजे के आसपास जब युवक खेत में काम कर रहा था,तो उसपर आकाशीय बिजली मौत बनकर गिर गई।