UP Me Aaj Ka Mausam: आसमानी आफत का कहर! नदी नालों में आई बाढ़, 17 जिलों के लिए अलर्ट, 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। जिसकी वजह से बादल जमकर बसर रहे हैं और नदी-नाले भी उफान पर आ गए हैं। जिसके कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज बुधवार के लिए अलर्ट जारी किया है। आज उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में बारिश की अलर्ट (Rain Alert) जारी किया गया है। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। तो चलिए जानते हैं कि आपके शहर के मौसम का हाल कैसा रहेगा।
17 जिलों में बारिश अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) ने आज उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में बारिश अलर्ट जारी किया है। जिनमें रामपुर, मथुरा, मेरठ, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, हाथरस, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली, मुरादाबाग और अमरोहा शामिल है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने इस दौर 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावनाएं जताई है। इसी को देखते हुए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है।
24 घंटे में 1.8 मिलीमीटर बारिश
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो कि सामान्य से 77 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं अगर बात करें 1 जून 2025 से 22 जुलाई तक की तो उत्तर प्रदेश में 273.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो कि सामान्य से 283.2 प्रतिशत कम है। बता दें कि इस बार मानसून केरल में 8 दिन पहले पहुंच गया था, जिसका असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है।
नदी-नाले उफान पर
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर है। वाराणसी में करुणा नदीं उफान पर है, जिसके कारण कई कॉलोनियों में पानी भर गया है। वहीं सहारनपुर के कई इलाकों में भी बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। नदीं में बाढ़ के कारण कई लोग प्रभावित हो गए हैं। ऐसे में NDRF टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। साथ ही लोगों को भी सतर्क सहने की सलाह दी गई है।
आकाशीय बिजली से बचने के सुझाव
- घर के अंदर रहें, अगर संभव हो तो यात्रा करने से बचे।
- बिजली और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग करें।
- वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
- जल स्त्रोतों से तुरंत बाहर निकले।
- पेड़ो के नीचे आश्रय न लें।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
