UP Me Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में अति भारी बारिश की संभावना! हवाओं के साथ बदलेगा मौसम, जाने अपने शहर के मौसम का हाल

UP Me Aaj Ka Mausam: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून का कहर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार को 59 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी है। तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल?
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार को उत्तर प्रदेश के 59 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। प्रयागराज, चित्रकूट, रामपुर, मिर्जापुर, हमीरपुर, झांसी, आगरा, मुरादाबाद, सोनभद्र, ललितपुर सहित आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा वाराणसी, मथुरा, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, प्रतापगढ़, ,बलिया, हाथरस, फतेहपुर, कन्नौज, बदायूं और उसके आसपास के क्षेत्रों मे हल्कि बारिश हो सकती है।
अब तक कितनी बारिश
मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के 69 जिलों में 13.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं 1 जून 2025 से उत्तर प्रदेश में अब तक 298.9 मिलीमीटर दर्ज की गई है, जो सामान्य 313.2 मिलीमीटर से 5 प्रतिशत कम है।
तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को सबसे ज्यादा तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। इसी के साथ ही राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में मौसम और तापमान में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। लोगों को कभी उमस तो कभी बारिश का सामना करना पड़ रहा है।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
