Begin typing your search above and press return to search.

UP Me Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज! गर्मी और उमस से हाल बेहाल, IMD ने जताई ये संभावना, जानें बरसेंगे मेघ या फिर ऐसे ही दिखाएंगे ढेंगा!

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मौसम (UP Ka Mausam) में इन दिनों उतार चढ़ाव लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश के कई जिले इन दिनों भीषण गर्मी और उसम की मार झेल रहे हैं। जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। लेकिन राहत की बात यह है कि मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सहाल भी दी गई है।

उत्तर प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज! गर्मी और उमस से हाल बेहाल, IMD ने जताई ये संभावना, जानें बरसेंगे मेघ या फिर ऐसे ही दिखाएंगे ढेंगा!
X
By Chitrsen Sahu

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मौसम (UP Ka Mausam) में इन दिनों उतार चढ़ाव लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश के कई जिले इन दिनों भीषण गर्मी और उसम की मार झेल रहे हैं। जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। लेकिन राहत की बात यह है कि मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सहाल भी दी गई है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने आज 24 जुलाई 2025 के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा गरज और चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिरनी की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे सावधान और सतर्क रहे। बारिश के दौरान सुरक्षित जगहों पर रुकें।

इन जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जिसमें मुरादाबाद, बागपत, मेरठ, शामली, सहारनपुर, अमरोहा और हापुड़ शामिल है। इसके अलावा मौसम विभाग (IMD) ने जिन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है, उसमें रामपुर, मथुरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, बागपत, मेरठ, शामली, सहारनपुर, अमरोहा, हापुड़ और बरेली सहित इनके आसपास के इलाके शामिल है।

बदला मौसम का मिजाज

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में मौसम (UP Ka Mausam) का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में भीषण गर्मी के साथ ही उमस भी पड़ रही है। ऐसे में लोगों का हाल बेहाल हो गया है। मौसम विभाग (IMD) को ओर से जारी बारिश की संभावना से लोगों में खुशी की लहर है। उन्हें अब भीषण गर्मी और उमस का सामना नहीं करना होगा। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट की संभावना है।

सावधान और सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने एक ओर जहां बारिश के साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। वहीं दूसरी ओर लोगों को सावधान और सतर्क भी रहने की सलाह दी गई है।

  • बिजली के खंबों से दूर रहें।
  • पेड़ों से दूर रहें।
  • अगर जरूरी काम हो तभी घरों से बाहर निकले।
  • तलाबों और जल स्त्रोतों से दूर रहें।
  • वाहन चलाते समय सावधानी बरते।
  • जर्जर भवनों और मकानों से दूर रहें।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story