Begin typing your search above and press return to search.

UP Me Aaj Ka Mausam: UP के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, जाने अपने शहर के मौसम का हाल

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है। इस बीच मौमस विभाग (IMD) ने आज शनिवार को 30 जिलों में बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है। 30 में से 9 जिलों में भारी और 21 जिलों में हल्कि बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमिटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी और आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। तो चलिए जानते हैं आपके शहर के मौसम का हाल कैसा रहेगा।

UP के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, जाने अपने शहर के मौसम का हाल
X
By Chitrsen Sahu

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है। इस बीच मौमस विभाग (IMD) ने आज शनिवार को 30 जिलों में बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है। 30 में से 9 जिलों में भारी और 21 जिलों में हल्कि बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमिटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी और आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। तो चलिए जानते हैं आपके शहर के मौसम का हाल कैसा रहेगा।

मिर्जापुर में सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग (IMD) की माने तो पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सबसे ज्यादा 240 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा प्रयागराज में 209 मिमी, वाराणसी में 92.2 मिमी, सोनभद्र में 100 मिमी और जौनपुर में 142 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

70 जिलों में 16.3 मिमी बारिश

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के 70 जिलों में 16.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जो कि सामान्य से 83 प्रतिशत अधिक है। वहीं 1 जुलाई 2025 से अब तक उत्तर प्रदेश में 268.8 मिमी बारिश हुई है। जो सामान्य 247.8 मिमी से 8 प्रतिशत ज्यादा है।

24 घंटे में 18 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में मानसून का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। जिसके चलते पिछले 24 घंटे में बारिश और आकाशीय बिजली जैसी घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जिन 18 लोगों की मौत हुई है उनमें से सबसे ज्यादा चित्रकूट के 6 लोग शामिल है। इसी के साथ ही मुरादाबाद, महोबा और बांदा में 3-3, ललितपुर, गोंडा और गाजिपुर के 1-1 लोग शामिल है।

बारिश के कारण उफान पर नदी-नाले

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण गंगा, यमुना और वरूणा नहीं पूरे उफान पर है। वरूणा नहीं डेंजर जोन में आ गया है, जिसके कारण आस पास स्थित लगभग 30 हजार घरों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। वहीं गंगा और यमुना पूरे उफान पर है, जिसके कारण 5 लाख आबादी वाले 15 से ज्यादा मोहल्ले पानी में घिर गए हैं।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story