Begin typing your search above and press return to search.

UP Me Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मानसून का कहर: 50 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी बिजली गिरने और तूफानी हवाओं से सतर्क रहने की चेतावनी

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून (UP Monsoon) के एक्टिव होते ही अब उसका असर भी देखने के मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की जोरदार वापसी ने उत्तर प्रदेश में बारिश (UP Barish) का कहर बरपा दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश के साथ ही तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी (Rain Aler) जारी की है।

उत्तर प्रदेश में मानसून का कहर: 50 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी बिजली गिरने और तूफानी हवाओं से सतर्क रहने की चेतावनी
X
By Chitrsen Sahu

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून (UP Monsoon) के एक्टिव होते ही अब उसका असर भी देखने के मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की जोरदार वापसी ने उत्तर प्रदेश में बारिश (UP Barish) का कहर बरपा दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश के साथ ही तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी (Rain Aler) जारी की है।

लोगों की चिंता बढ़ी

मौसम विभाग की तााजा चेतावनी और अलर्ट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश के साथ ही तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में 240 मिमी तक बारिश हुई है, जो सामान्य आंकड़ों के कई गुना अधिक है।

रिकॉर्डतोड़ बारिश

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मध्यम से भारी बारिश, वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्कि से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। दक्षिणी इलाके कुछ ज्यादा ही भीग गए। मिर्जापुर, प्रयागराज, और जौनपुर जैसे जिलों में रिकॉर्डतोड़ बारिश ने सामान्य जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है।

बारिश के आंकड़े जो चौंकाते हैं

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को मिर्जापुर के चुनार क्षेत्र में 240 मिमी, प्रयागराज में 209 मिमी, जौनपुर में 142 मिमी, सोनभद्र में 100 मिमी और वाराणसी में 92.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस तरह की भारी बारिश ने सड़कों को तालाब बना दिया। जिसके कारण बिजली आपूर्ति ठप रही और स्कूल-कॉलेजों में छुट्टीयां घोषित करनी पड़ी। प्रदेश स्तर पर बात करें तो 1 जून से 16 जुलाई के बीच 252.5 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य औसत 238.9 मिमी से 6% अधिक है। बीते 24 घंटे में 14.5 मिमी औसत बारिश हुई, जो सामान्य 9.5 मिमी से 53% अधिक है।

खास-खास जिले जो निशाने पर हैं

मौसम विभाग के अनुसार, शिक्रवार को महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। वहीं बांदा, चित्रकूट, कानपूर देहात, मथुरास आगरा, इटावा, हाथरस, औरैया औक हमीरपुर जैसे जिलों में भी तेज बारिश और 30 से 40 किलोमिटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने का अनुमान है।

बिजली गिरने का खतरा – कहर बन सकता है मौसम

सिर्फ बारिश ही नहीं, बल्कि गरज चमक के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का भी गंभीर खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, सहारनपुर, कन्नौज, कासगंज, बदायूं, बिजनौर सहित 50 से ज्यादा जिलों में वज्रपात की चेतावनी जारी की है। लोगों को खुले मैदानों, पेड़ों या ऊंचे टावरों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

मौसम कैसा रहेगा आगे?

उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों में आने वाले चार से पांच दिनों तक मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। तापमान में गिरावट से जहां कुछ राहत है, वहीं लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन, जलभराव और बिजली जैसी समस्याएं बढ़ सकती है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story