Begin typing your search above and press return to search.

UP Me Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मानसून का कहर: 15 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD ने जारी की 34 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून (UP Monsoon) का कहर लगातार जारी है। भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है। इसके साथ ही 34 जिलों में आकाशीय बिजली भी गिरने की चेतावनी जारी कि गई है। तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम (Kaisa Rahega Mausam) का हाल?

UP Me Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मानसून का कहर: 15 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD ने जारी की 34 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी
X
By Chitrsen Sahu

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून (UP Monsoon) का कहर लगातार जारी है। भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है। इसके साथ ही 34 जिलों में आकाशीय बिजली भी गिरने की चेतावनी जारी कि गई है। तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम (Kaisa Rahega Mausam) का हाल?

इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को जिन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है उसमें वाराणसी, गोरखपुर , मिर्जापुर, गाजीपुर, जौनपुर,आजमगढ़, संत कबीरनगर, कुशीनगर, बलिया, सोनभद्र और मऊ शामिल है। वहीं प्रयागराज, चित्रकूट, सुल्तानपुर, बरेली, बिजनौर, बस्ती और लखीमपुर खीरी में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, आगरा, झांसी, अलीगढ़ और कानपुर में हल्कि बारिश की संभावना जताई गई है।

आंकड़ों में मानसून: सामान्य से ज्यादा बारिश

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 1 जून से अब तक 224.4 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य 209.4 मिमी मानी जाती है। यानी इस बार 7 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में औसतन 10.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं अगले 72 घंटे में मौसम और खराब हो सकता है। 16 जुलाई 2025 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। 17 जुलाई 2025 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्कि बारिश हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा दबाव

मौसम विभाग (IMD) कि माने तो बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव के कारण अगले दो दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 10 से 15 किलोमिटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। वहीं सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ,कानपुर और बरेली सहित 15 जिलों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

नदियों का बढ़ा जलस्तर, मंदिर और गांव जलमग्न

वाराणसी में गंगा नदी उफान पर है। पानी की रफ्तार इतनी है कि प्रसिद्ध रत्नेश्व महादेश मंदिर 80 फीसदी डूब चुका है। गंगा का जलस्तर हर घंटे 2 सेंटीमीटर की गति से बढ़ रह है। प्रयागराज में भी गंगा यमुना दोनों नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे लेटे हनुमान मंदिर तक पानी पहुंच गया है। इधर ललितपुर के गोविंद सागर बांध के 17 गेट खोल दिए गए हैं। लगातार बारिश के कारण बांध का जलस्तर नियंत्रण से बाहर हो गया था।

सावधानी बरतने की सलाह

प्रशासन ने सभी जिलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। नदी किनारे बसे गांवों को खाली कराने के आदेश जारी हुए हैं। बिजली गिरने की चेतावनी को देखते हुए लोगों से खुले मैदान, पेड़ों और जलस्त्रोतों से दूर रहने की अपील की गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story