Begin typing your search above and press return to search.

UP Me Aaj Ka Mausam: राजधानी सहित 60 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, जाने अपने शहर के मौसम का हाल

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम (UP Ka Mausam ) का मिजाज बदला हुआ है। कभी धूप तो कभी छाव के साथ बारिश का दौर भी लगातार जारी है। इस वजह से नदी नाले भी उफान पर आ गए हैं। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को उत्तर प्रदेश 60 जिलों में गरज-चमक के साथ ही भारी बारिश की चेतावनी (Rain Alert) जारी की है। इस दौरान 20 से 30 किलोमिटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।

राजधानी सहित 60 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, जाने अपने शहर के मौसम का हाल
X
By Chitrsen Sahu

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम (UP Ka Mausam ) का मिजाज बदला हुआ है। कभी धूप तो कभी छाव के साथ बारिश का दौर भी लगातार जारी है। इस वजह से नदी नाले भी उफान पर आ गए हैं। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को उत्तर प्रदेश 60 जिलों में गरज-चमक के साथ ही भारी बारिश की चेतावनी (Rain Alert) जारी की है। इस दौरान 20 से 30 किलोमिटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।

60 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश संभावना

मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को जिन 60 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश संभावना (Rain Alert) जताई है उसमे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित चित्रकूट, आगरा, मथुरा, आयोध्या, सीतापुर, लखीमपुर खीरी,रायबरेली, बाराबंकी, सुल्तानपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, गाजियाबाद, इटावा और गौतम बुद्ध नगर शामिल है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने जिन जिलों में मध्यम बारिश की संभावना (Rain Alert) जताई है उसमे झांसी, पीलीभीत, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और कौशांबी शामिल है। वहीं जिन जिलों में हल्कि बारिश की चेतावनी (Rain Alert) जारी कि है उसमे प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर और गाजीपुर शामिल है।

57 जिलों में औसतन 8.1 मिमी बारिश दर्ज

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के 57 जिलों में औसतन 8.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बांदा में 59.4 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, एक जून 2025 से अब तक उत्तर प्रदेश में 186.5 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 179.8 मिमी से 4% ज्यादा है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

वहीं मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले तीन दिनों में मौसम के इसी तरह से रहने की संभावना जताई है। 13 जुलाई 2025 को पश्चिमि उत्तर प्रदेश में भारी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्कि बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सतकी है। 14 जुलाई 2025 को पश्चिमि उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी अधिकांश जिलों में बादल छाने के साथ ही हल्कि बारिश हो सकती है। 15 जुलाई 2025 को उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश के साथ ही आकाशीय बीजली भी गिरने की संभावना है।

सड़कें तालाब में तब्दील

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के हापुड़ में जमकर बारिश हुई है। जिसके कारण वहां कि सड़कें तालाब में तब्दील हो गई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी बारिश के कारण सड़कों में पानी भर गया। उधर वाराणसी में गंगा नदी उफान पर है, जहां का जलस्तर 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।



Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story