Begin typing your search above and press return to search.

UP Me Aaj Ka Mausam: 47 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, स्कूलों में भी छुट्टी का आदेश जारी

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम (UP Ka Mausam) के बदले मिजाज ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार को 47 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना जताई गई है। एक ओर जहां बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर है तो दूसरी ओर स्कूलों में छुट्टी का आदेश दे दिया गया है। तो चलिए जानते हैं कि आज उत्तर प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा (UP Ka Mausam Kaisa Rahega)।

47 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, स्कूलों में भी छुट्टी का आदेश जारी
X
By Chitrsen Sahu

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम (UP Ka Mausam) के बदले मिजाज ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार को 47 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना जताई गई है। एक ओर जहां बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर है तो दूसरी ओर स्कूलों में छुट्टी का आदेश दे दिया गया है। तो चलिए जानते हैं कि आज उत्तर प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा (UP Ka Mausam Kaisa Rahega)।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के 43 जिलों में 3.8 मिमी बारिश हुई है। वहीं 1 जून से उत्तर प्रदेश में अब तक 146.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई है। जो सामान्य से 9 फीसदी अधिक है यानी की कोटे से 9 मिमी ज्यादा बारिश हुई है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने जिन 47 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है उसमें प्रयागराज, वाराणसी, रामपुर, चित्रकुट, मथुरा, आगरा और झांसी शामिल है। ऐसे में लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बिहार की ओर से आएगा मानसून का अगला दौर

मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि मानसून की रफ्तार धीमी पड़ रही है। इस बार उत्तर प्रदेश में मानसून की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन आज और कल अच्छी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी और पारा 37 डिग्री या फिर उससे ज्यादा तक पहुंच सकता है। वहीं रात का तापमान 25 डिग्री से नीचे रहने की उम्मीद है। वहीं मौसम विभाग (IMD) का मानना है कि मानसून का अगला दौरा बिहार की ओर से होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा, जिसके कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है।

स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बुलंदशहर जिले में रविवार रात से गरज-चमक के साथ ही बारिश का दौर भी जारी है। जिले में आज भारी बारिश और जलभराव के कारण जिलाधिकारी के आदेश पर सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद, खुर्जा, अनूपपुर और जहांगीराबाद जैसे कई जगहों पर गरज-चमक के साथ ही बारिश का दौरा भी जारी है। जिसके कारण गलियों में 3 फिट तक पानी भर गया है।

लगातार बढ़ रहा नदी का जलस्तर

वहीं भारी बारिश के कारण आयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर 91.35 मीटर तक पहुंच गया है। यह चेतावनी लेवल से सिर्फ 20 सेंटीमीटर नीचे हैं। बता दें कि यहां पर नदी का डेंजर लेवल 92.73 सेंटीमीटर है और चेतावनी लेवल 91.73 सेंटीमीटर है। जानकारी के मुताबिक नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 24 सेंटीमीटर का इजाफा हुआ है। अगर नदी का जलस्तर इसी तरह से बढ़ता रहा तो सोमवार रात तक नदी का जलस्तर चेतावनी लेवल से भी पार चला जाएगा।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story