UP Me Aaj Ka Mausam: 29 जिलों में बारिश का अलर्ट, 48 जिलों में बिजली गिरने की संभावना, IMD ने जारी की चेतावनी, जाने अपने शहर का हाल
UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मानसून (UP Monsoon) का असर दिखाई दे रहा है। कई जिलों में बादल जमकर बरस रहे हैं। कहीं-कहीं अति भारी बारिश के कारण नदी-नाले भी उफान पर आ गए हैं। जिसके कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार को उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 48 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मानसून (UP Monsoon) का असर दिखाई दे रहा है। कई जिलों में बादल जमकर बरस रहे हैं। कहीं-कहीं अति भारी बारिश के कारण नदी-नाले भी उफान पर आ गए हैं। जिसके कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार को उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 48 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की चेतावनी जारी की गई है। तो चलिए जानते हैं कि आज उत्तर प्रदेश में मौसम (UP Ka Mausam) का मिजाज कैसा रहेगा।
आज इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग (IMD) ने आज जिन 29 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, उसमें प्रयागराज, मथुरा, चित्रकुट, सोनभद्र, रामपुर, झांसी, अलीगढ़, आगरा, मेरठ, हाथरस और बरेली शामिल है। वहीं मौसम विभाग (IMD)ने आज जिन 48 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है, उसमे प्रतापगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, आयोध्या, मथुरा, चित्रकुट, सोनभद्र, रामपुर, झांसी, अलीगढ़, आगरा, मेरठ, हाथरस और सुल्तानपुर शामिल है।
इन जिलों में हुई सबसे ज्यादा बारिश
मौसम विभाग (IMD) की माने तो पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के 56 जिलों में 6.1 मिमी बारिश हुई है। इस सीजन में अब तक 142.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 13 प्रतिशत ज्यादा है। मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों की माने तो उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। ललितपुर में 54.2, महोबा में 32.2,गोंडा में 23.9, ओरैया में 22.7 और सोनभद्र में 21.1 सबसे ज्यादा बारिश हुई है।
कल से बढ़ेगी बारिश की तीव्रता
मौसम वैज्ञानिक (IMD) के मुताबिक, इस समय ट्रफ रेखा उत्तर की ओर बढ़ रही है। ऐसे में पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में रविवार के बाद से बारिश की तीव्रता बढ़ेगी। गरज-चमक के साथ बादल जमकर बरसेंगे, जिसके कारण कहीं-कहीं जलभराव तो कहीं कहीं ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति निर्मित हो सकती है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि अगर बहुत जरुरी काम हो तभी घर से निकलने अन्यथा अपना प्रोग्राम रद्द कर दें।
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा
उत्तर प्रदेश में अब मानसून का असर दिखने लगा है। दरअसल, बारिश के कारण वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर 1 सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, गंगा नदी 62.32 मीटर पर बह रही है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान 71.262 के करीब पहुंचने वाला है। वहीं रीवा नेशनल हाईवे पर एक किलोमीटर के दायरे में 6 जगहों पर भूस्खलन हुआ है, जिसके कारण मलबा और पत्थर पहाड़ से हाईवे पर आ गिरा है।