Begin typing your search above and press return to search.

UP Me Aaj Ka Mausam: 22 जिलों में भारी बारिश, 48 जिलों में बिजली गिरने की संभावना, IMD ने जारी की चेतावनी, जाने अपने शहर का हाल

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम (UP Mausam) का मिजाज इन दिनों बदल गया है। उत्तर प्रदेश के लगभग सभी 75 जिले मानसून (UP Monsoon) की चपेट में हैं। मानसून की बारिश से एक ओर लोगों को राहत तो मिली है पर अब उन्हें भारी बारिश का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवाल को 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है। साथ ही 48 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना सताई गई है।

22 जिलों में भारी बारिश, 48 जिलों में बिजली गिरने की संभावना, IMD ने जारी की चेतावनी, जाने अपने शहर का हाल
X
By Chitrsen Sahu

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम (UP Mausam) का मिजाज इन दिनों बदल गया है। उत्तर प्रदेश के लगभग सभी 75 जिले मानसून (UP Monsoon) की चपेट में हैं। मानसून की बारिश से एक ओर लोगों को राहत तो मिली है पर अब उन्हें भारी बारिश का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है। साथ ही 48 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना सताई गई है।

22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने मध्य और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश की भी संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने जिन 22 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है, उसमें प्रयागराज, वाराणसी, मथुरा, चित्रकुट, आगरा, मिर्जापुर, सोनभद्र, कानपुर देहात, फिरोजाबाद और कानपुर नगर शामिल है। वहीं 48 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना सताई गई है।

पांच जिलों में सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों की माने तो उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में सोमवार को सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। उनमें मेरठ , एटा , संभल , बिजनौर और मुजफ्फरनगर शमिल है। मेरठ में 178 मिमी, एटा में 166 मिमी, संभल में 164 मिमी, बिजनौर में 142 मिमी और मुजफ्फरनगर में 122 मिमी बारिश दर्ज की गई।

जून में सामान्य से 15 फीसदी कम बारिश

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस साल जून के महीने में सामान्य से 15 फीसदी कम 92.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 60 फीसदी ज्यादा 125.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं अगर बात पूरे उत्तर प्रदेश की करें तो इस साल जून के महीने में कुल औसत बारिश सामान्य से 11 फीसदी ज्यादा 106.1 मीमी रिकॉर्ड की गई है। इसी के साथ ही उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जून में सबसे ज्यादा 235.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बिते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री की गिरावट के साथ 32.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहींं रात का पारा 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किय गया।

मौसम भी हुआ सुहाना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, जो सोमवार को भी देखने के मिला। राजधानी के तापमान में बारिश के कारण 6.6 डिग्री तक की गिरावट आई है। तापमान के गिरते ही और बादलों के छाने से मौसम भी सुहाना हो गया है। इसी के साथ ही सोमवार को वाराणसी,लखनऊ, कानपुर, मुजफ्फरनगर और गोरखपुर में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मेरठ में 178 मिमी बारिश दर्ज की गई है। प्रदेशभर में जारी बारिश के कारण दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story