Begin typing your search above and press return to search.

UP Me Aaj Ka Mausam: 29 जिलों में अति भारी बारिश: IMD ने जारी की चेतावनी, जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोगों को अब अति भारी बारिश (Heavy Rain) का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में मानसूम एक्टिव (UP Monsoon) हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून ने 18 जून को ललितपुर और सोनभद्र के रास्ते होते हुए उत्तर प्रदेश में एंट्री ली है। जिसके कारण उत्तर प्रदेश का मौसम (Weather Update) बदल गया है। तो चलिए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा (UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)

29 जिलों में अति भारी बारिश: IMD ने जारी की चेतावनी, जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
X
By Chitrsen Sahu

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जहां पिछले दिनों लोगों को भीषण गर्मी और धूप का सामना करना पड़ रहा था, वहीं अब उन्हें अति भारी बारिश (Heavy Rain) का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में मानसूम एक्टिव (UP Monsoon) हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून ने 18 जून को ललितपुर और सोनभद्र के रास्ते होते हुए उत्तर प्रदेश में एंट्री ली है। जिसके कारण उत्तर प्रदेश का मौसम (Weather Update) बदल गया है। तो चलिए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा (UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)

29 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग (IMD) ने आज उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी (Rain Warning) जारी की है। बाकी अन्य जगहों पर हल्कि बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में आज सुबह से बादल छाए हैं। बता दें कि पूरे प्रदेश को कवर करने में मानसून (UP Monsoon) को लगभग एक सप्ताह का समय लगा है। जिसका असर अब देखने को भी मिल रहा है।

बारिश नें तोड़ा 54 लास का रिकॉर्ड

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में बारिश () नें 54 लास का रिकॉर्ड तोड़कर एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। एक जून से अब तक 66.9 मीमी औसत बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 53.7 मीमी से 25 फीसदी ज्यादा है। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो इतनी बारिश साल 1971 में हुई थी। बात अगर करें पिछले 24 घंटे की तो 60 जिलों में बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश बलरामपुर में हुई है। जहां 76.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं अगर पूरे प्रदेश की बात करें तो औसतन 11.3 मिमी बारिश हुई, जोकि सामान्य से 4.2 से 169 फीसदी ज्यादा है।

अति भारी बारिश की संभावना

लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के उत्तरी तराई क्षेत्रों में बुधवार को भारी से अति भारी बारिश (UP Me Aaj Ka Mausam) की संभावना है। बताया जा रहा है कि अगले दो से तीन दिन पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि पाकिस्तान से आ रही टर्फ लाइन के कारण प्रदेशभर में अच्छी बारिश हो रही थी। लेकिन अचानक ही मौसमी गतिविधियां प्रभावित हो गई और टर्फ लाइन अपने जगह से ऊपर की ओर चली गई।

सतर्क और सावधान रहने की अपील

मौसम विभाग (IMD) ने लोगों को सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश और आसमानी बिजली गिरने के दौरान घरों से न निकलने की सलाह दी है। साथ ही कच्चे मकान और जर्जर भवनों से दूर रहने की भी अपील की है। आसमानी बिजली गिरने के दौरा खंबों और पेड़ों से भी दूर रहें।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story