Begin typing your search above and press return to search.

UP Me Aaj Ka Mausam: बारिश के कारण बाढ़ के हालात: बाढ़ की चपेट में 18 से ज्यादा जिले, 26 जिलों के लिए अलर्ट जारी

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जारी लगातार बारिश के कारण बाढ़ के हालात है। जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लेकिन लोगों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है, क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार को उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों का मौसम कैसा रहेगा?

UP Me Aaj Ka Mausam: बारिश के कारण बाढ़ के हालात: बाढ़ की चपेट में 18 से ज्यादा जिले, 26 जिलों के लिए अलर्ट जारी
X

UP Me Aaj Ka Mausam

By Chitrsen Sahu

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जारी लगातार बारिश के कारण बाढ़ के हालात है। जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लेकिन लोगों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है, क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार को उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश में अब तक कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार को उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उनमें रामपुर, बरेली, मथुरा, हाथरस, आगरा, अलीगढ़, पीलीभीत, झांसी, ललितपुर और मुजफ्फरनगर शामिल है। वहीं पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 5 मिलीमीटर बारिश हुई है। जो कि औसत अनुमान 4.8 से 4 प्रतिशत ज्यादा है। 1 जून से 30 अगस्त तक उत्तर प्रदेश में 575 मिलीमीटर बारिश हुई है। जो कि औसत अनुमान 588.1 मिलीमीटर से 2 प्रतिशत कम है।

उत्तर प्रदेश के 18 से ज्यादा जिले बाढ़ की चपेट में

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम एक्टिव हो गया है, जिसकी वजह से इसका असर अब पूर्वी उत्तर प्रदेश से पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश में जारी लगातार बारिश के कारण बाढ़ के हालात है। उत्तर प्रदेश के 18 से ज्यादा जिले बाढ़ की चपेट में है। जिसके कारण लाखों परिवार प्रभावित हो गए हैं। 700 से ज्यादा मकान पानी में बह गए हैं।

उत्तर प्रदेश में नदी नाले उफान पर

मथुरा नदी खतरे के निशान से 12 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। गाजीपुर में गोमती और गंगा नदी पूरे उफान पर है। वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदू से 26 सेंटीमीटर नीचे है। जिसके कारण वाराणसी के लगभग सभी घाट बाढ़ की चपेट में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लगातार अधिकारियों से संपर्क में हैं और बाढ़ प्रभावितों तक राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया जा रहा है। साथ ही तेजी से राहत बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story