Begin typing your search above and press return to search.

UP Me Aaj Ka Mausam: बारिश और बाढ़ से मचा हाहाकार: 55 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जानिए अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा?

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश में रविवार से बारिश का दौर जारी है। फिर भी मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

UP Me Aaj Ka Mausam: बारिश के कारण बाढ़ से मचा हाहाकार! अगले 48 घंटे में फिर एक्टिव होगा मानसून, आज 13 जिलों के लिए अलर्ट
X

UP Me Aaj Ka Mausam

By Chitrsen Sahu

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश में रविवार से बारिश का दौर जारी है। फिर भी मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उनमें आयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, मथुरा, रामपुर, सीतापुर, आगरा, मुरादाबाद, सोनभद्र, मिर्जापुर, चित्रकूट, बंदायू, एटा, रायबरेली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ शामिल है। उत्तकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी रविवार दोपहर से बारिश का दौर जारी है।

अगले 5 दिन तक जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में बारिश हुई है। बारिश को देखते हुए मेरठ, बरेली और पीलीभीत में 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा। ऐसे में लोगों के सावधानी बरतने के साथ ही सतर्क भी रहने की सलाह दी गई है।

उत्तर प्रदेश के 5 जिलों में 1 जून से 30 अगस्त तक कितनी बारिश हुई

  • एटा में अनुमान से 78 प्रतिशत ज्यादा 722.2 मिलीमीटर बारिश हुई है।
  • महोबा में अनुमान से 64 प्रतिशत ज्यादा 800.9 मिलीमीटर बारिश हुई है।
  • हमीरपुर में अनुमान से 60 प्रतिशत ज्यादा 894.1 मिलीमीटर बारिश हुई है।
  • ललितपुर में अनुमान से 59 प्रतिशत ज्यादा 1051.8 मिलीमीटर बारिश हुई है।
  • बांदा में अनुमान से 58 प्रतिशत ज्यादा 9631.1 मिलीमीटर बारिश हुई है।
  • उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story