Begin typing your search above and press return to search.

UP Me Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 25 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, घर से निकलने से पहले जाने अपने शहर के मौसम का हाल

Uttar Pradesh Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार को उत्तर प्रदेश के 51 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं आज उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों का मौसम कैसा रहेगा?

CG Me Aaj Ka Mausam: प्रदेशवासी हो जाएं सावधान! अगले दो दिन जमकर बरसेंगे बादल, आज 33 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
X

CG Me Aaj Ka Mausam

By Chitrsen Sahu

Uttar Pradesh Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार को उत्तर प्रदेश के 51 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं आज उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश के इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार को उत्तर प्रदेश के 51 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उनमें से रामपुर, साहरनपुर, गोरखपुर, मथुरा, आगरा , देवरिया, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, मैनपुरी सहित 26 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। सीतापुर, बलरामपुर, हमीरपुर, शाहजहांपुर, कानपुर नगर और देहात, गाजियाबाद, फर्रुखाबाद और अमरोहा सहित 25 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग (IMD) की माने तो 51 जिलों में बारिश के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के 72 जिलों में अनुमान 7.1 मिलीमीटर से 128 प्रतिशत ज्यादा यानी कि 16.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग (IMD) ने एक ओर जहां आज 51 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, तो वहीं दूसरी ओर से लोगों से भी सावधान रहने की अपील की है।

उत्तर प्रदेश में नदी नाले उफान पर

उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण नदी नाले उफान पर आ गए हैं। अयोध्या में सरयू नदी पूरे उफान पर है, जिसके कारण 15 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बारिश के कारण गंगा नदी का भी रौद्र रुप देखने को मिल रहा है। गंगा नदी में बाढ़ के कारण 40 से ज्यादा गांव का संपर्क दूसरे गांव से कट गया है। उत्तर प्रदेश के पांच से ज्यादा जिलों में रविवार सुबह से ही बादल छने के साथ ही रिमझिम बारिश हो रही है।



Next Story