Begin typing your search above and press return to search.

UP Judge Jyotsna Rai-महिला जज की मिली लाश: फंदे से लटका मिला शव, मौके पर डीएम-एसएसपी समेत तमाम अधिकारी...

UP Judge Jyotsna Rai: शनिवार को सरकारी आवास में महिला जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर डीएम-एसएसपी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए।

UP Judge Jyotsna Rai-महिला जज की मिली लाश: फंदे से लटका मिला शव, मौके पर डीएम-एसएसपी समेत तमाम अधिकारी...
X
By Sandeep Kumar

UP Judge Jyotsna Rai बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में शनिवार की सुबह महिला जज का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला सिविल जज का शव फंदे से लटकता मिला। 28 साल की ज्योत्सना राय सिविल जज जूनियर डिविजन के पद पर तैनात थीं। उनका शव कमरे में पाया गया है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के बदायूं में शनिवार को सरकारी आवास में महिला जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर डीएम-एसएसपी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जज ज्योत्सना राय शनिवार को जब न्यायालय नहीं पहुंचीं। उनके आवास का दरवाजा अंदर से बंद था। जब दरवाजा नहीं खुला तो उनके कर्मचारियों ने पुलिस और कंपाउंड में रहने वाले अन्य जजों को बताया, इससे तत्काल सभी लोग मौके पर पहुंच गए।

मौके पर पहुंचने पर उनका दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा गया, तो कमरे में पंखे से लटकता हुआ शव बरामद किया। घटनास्थल से कुछ कागजात मिले हैं, जिसकी पड़ताल की जा रही है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मालूम हो कि ज्योत्सना राय मूल रूप से मऊ जिले की रहने वाली थीं। बदायूं में सिविल जज जूनियर डिवीजन की मुंसिफ मजिस्ट्रेट थीं। बदायूं में उनकी दूसरी पोस्टिंग थी। इससे पहले अयोध्या में भी तैनात रह चुकी थीं। वर्ष 2019 में सिविल जज बनी थीं।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story