Begin typing your search above and press return to search.

आईपीएस ट्रांसफर: आधी रात कई आईपीएस का तबादला, 4 जिलों के SP बदले, देखिये पूरी लिस्ट

UP IPS Transfer News: यूपी की योगी सरकार ने पुलिस विभाग में बदलाव करते हुए भारतीय पुलिस सेवा के 7 आईपीएस के तबादले किये गए हैं. चार जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं. बदायूं, फतेहपुर, कासगंज, भदोही और गोरखपुर के SP बदले गए हैं.

IPS Transfer News
X
इमेज- AI जनरेटेड 
By Neha Yadav

लखनऊ: 14 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. यूपी की योगी सरकार ने पुलिस विभाग में बदलाव करते हुए कई आईपीएस अफसरों का तबादला (UP IPS Transfer) किया है. भारतीय पुलिस सेवा के 7 आईपीएस के तबादले किये गए हैं.

कितने आईपीएस का ट्रांसफर हुआ है

तबादले और नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी की गयी है. जिसके अनुसार, चार जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं. बदायूं, फतेहपुर, कासगंज, भदोही और गोरखपुर के SP बदले गए हैं. बदायूं के SSP हटाए गए हैं. उनकी जगह नए SSP नियुक्‍त किए गए हैं.

किसे क्या जिम्मेदारी मिली

  • बदायूं के एसएसपी आईपीएस डॉक्‍टर बृजेश कुमार सिंह (IPS Dr Brijesh Kumar Singh) को हटाकर लॉजिस्टिक एसपी बनाया गया है.
  • कासगंज के एसपी के पद पर तैनात आईपीएस अंकिता शर्मा (IPS Ankita Sharma) को बदायूं एसपी नियुक्त किया गया है.
  • गोरखपुर में एएसपी नगर की जिम्मेदारी संभाल रहे आईपीएस अभिनव त्‍यागी (IPS Abhinav Tyagi) को भदोही का एसपी बनाया गया है.
  • एसपी लाजिस्टिक्‍स के पद पर तैनात आईपीएस ओम प्रकाश सिंह प्रथम (IPS Om Prakash Singh Pratham) को कासगंज (एसपी) नियुक्त किया गया है.
  • भदोही के एसपी आईपीएस अभिमन्‍यु मांगलिक (IPS Abhimanyu Manglik) को फतेहपुर का एसपी बनाया गया है.
  • गाजियाबाद पुलिस कमिश्‍नरेट में एडीसीपी की जिम्मेदारी संभाल रहे आईपीएस पाटिल निमिष दशरथ (IPS Patil Nimish Dashrath) को गोरखपुर का एएसपी नियुक्‍त किया गया है.

किन अफसरों का ट्रांसफर हुआ


आईपीएस का तबादला कैसे होता है?

आईपीएस अधिकारी के तबादले के लिए नियम यह है कि गृह विभाग से नोटशीट चलती है। होम सिकरेट्री चीफ सिकरेट्री को नोटशीट भेजते हैं। चीफ सिकरेट्री के रिकमंडेशन से नोटशीट मुख्यमंत्री तक पहुंचती है। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही आईपीएस की तबादला सूची फाइनल होती है। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नोटशीट फिर चीफ सिकरेट्री से होते हुए गृह विभाग में पहुंचती है और फिर तबादला आदेश जारी होता है।



Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story