आईएएस ट्रांसफर: IAS समेत 11 अफसरों का तबादला, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव, जानिये किसे क्या जिम्मेदारी मिली
UP IAS Pcs Transfer: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को योगी सरकार की तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी. 7 आईएएस और 4 पीसीएस का ट्रांसफर हुआ है. प्रतीक्षा पर चल रहे अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है.

इमेज- NPG
UP IAS Transfer: 14 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को योगी सरकार की तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी. जहाँ एक साथ 7 आईपीएस का तबादला हुआ. तो वहीँ अब भारतीय प्रशासनिक सेवा के और पीसीएस अफसरों का तबादला हुआ है. 7 आईएएस और 4 पीसीएस का ट्रांसफर हुआ है.
किस आईएएस को क्या जिम्मेदारी मिली है
लोक निर्माण विभाग के सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे आईएएस प्रकाश बिन्दु(IAS Prakash Bindu) को गृह विभाग का सचिव बनाया गया है.
पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे आईएएस डॉ. लोकेश एम. (IAS Dr. Lokesh M) को लोक निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है.
इसी तरह पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे आईएएस महेंद्र प्रसाद (IAS Mahendra Prasad) को उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है.
उ.प्र. प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के निदेशक के पद पर तैनात आईएएस नीना शर्मा (IAS Neena Sharma) को सार्वजनिक उद्यम विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है. साथ ही सार्वजनिक उद्यम महानिदेशक बनाया गया है.
पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक आईएएस आशीष कुमार (IAS Ashish Kumar) को वर्तमान पद के साथ साथ धर्मार्थ कार्य विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है.
धर्मार्थ कार्य विभाग के विशेष सचिव आईएएस रघुबीर (IAS Raghubir) को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है.
सार्वजनिक उद्यम के महानिदेशक आईएएस संजय कुमार (IAS Sanjay Kumar) को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का निदेशक बनाया गया है.
कैसे होता है आईएएस का तबादला
आईएएस अधिकारी के तबादले के लिए नियम यह है कि सामान्य प्रशासन विभाग याने जीएडी से नोटशीट चलती है. जीएडी सिकरेट्री चीफ सिकरेट्री को नोटशीट भेजते हैं. चीफ सिकरेट्री के रिकमंडेशन से नोटशीट मुख्यमंत्री तक पहुंचती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही आईएएस की तबादला सूची फाइनल होती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नोटशीट फिर चीफ सिकरेट्री से होते हुए जीएडी में पहुंचती है और फिर तबादला आदेश जारी होता है.
