UP News : योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई : हजारों कर्मचारियों के वेतन पर लगी रोक, जानें क्यों
UP Govt Employees Salary News : यूपी के योगी सरकार ने 68 हजार से अधिक राज्य कर्मचारियों के वेतन पर फिलहाल रोक लगा दिया है. इन कर्मचारियों ने तय समयसीमा में मानव संपदा वेबसाइट पर अपनी संपत्तियों का ब्योरा अपलोड नहीं किया, जिसकी वजह से ये कार्रवाई की गई है.

UP Govt Employees Salary News : लखनऊ: उत्तर प्रदेश के योगी सरकार ने 68 हजार से अधिक राज्य कर्मचारियों का वेतन पर फिलहाल रोक लगा दिया है. यह वो कर्मचारी हैं, जिन्होंने अपनी प्रॉपर्टी का ब्योरा सरकार के वेबसाइट में अपलोड नहीं किया है. दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को हर साल अपनी चल-अचल संपत्तियों की जानकारी सरकार के मानव संपदा वेबसाइट पर अपलोड करना होता है.इस बार बहुत से कर्मचारियों ने अभी तक नही किया| उनकी सैलरी होल्ड की गई हैं|
68,236 कर्मचारियों ने नही दिया जानकारी
मुख्य सचिव SP गोयल की तरफ से जारी निर्देश में कहा गया था कि सभी राज्य कर्मचारी अपनी चल और अचल संपत्ति की जानकारी 31 जनवरी तक मानव संपदा वेबसाइट पर अपलोड कर दें. उत्तर प्रदेश में कुल 8,66,261 राज्य कर्मचारी हैं. जिनमे से 68,236 कर्मचारियों ने तय समयसीमा में मानव संपदा वेबसाइट पर अपनी संपत्तियों ब्योरा अपलोड नहीं किया, जिसके चलते ये कार्रवाई की गई है|
भ्रष्टाचार पर योगी सरकार सख्त, हेरा-फेरी बर्दाश्त नहीं
उत्तरप्रदेश सरकार के अनुसार, जिन कर्मचारियों ने संपत्ति की जानकारी नहीं दिया है, उन्हें जनवरी महीने वेतन फरवरी में नहीं मिलेगी. योगी आदित्यनाथ सरकार की इस विषय पर गंभीरता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि मुख्य सचिव SP गोयल की तरफ से विभाग के अध्यक्षों, कार्यालय के अध्यक्षों और शासन के अधिकारियों को पिछले दिनों आदेश दिए गए थे. कि सभी राज्य कर्मचारी अपनी चल-अचल प्रोपर्टी की जानकारी मानव संपदा वेबसाइट पर अपलोड करें. भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति को ध्यान में रखकर योगी सरकार राज्य के सरकारी कर्मचारियों की चल-अचल संपत्ति की जानकारी को लेकर बेहद सख्त हैं|