कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: होली से पहले खाते में आएगा वेतन, साथ में 4 दिन बंद रहेंगे ऑफिस! देखें नया आदेश

Employees News
X

इमेज सोर्स- NPG News

UP Government Employees News: उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. कर्मचारियों को होली पर चार दिन की छुट्‌टी मिलेगी. साथ ही होली के त्यौहार से पहले ही कर्मचारियों को फरवरी महीने का वेतन मिल जाएगा.

UP Employees News: 27 फरवरी 2026, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों को होली से पहले डबल ख़ुशख़बरी दी है. प्रदेश के 35 लाख सरकारी कर्मचारियों और लाखों संविदाकर्मियों होली के पहले ही सैलरी मिल जाएगी. 28 फरवरी तक सभी कर्मचारियों के खाते में वेतन ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. साथ ही कर्मचारियों को चार दिन की छुट्‌टी मिलने वाली है.

कर्मचारियों को मिली 4 दिन की छुट्टी

5 लाख सरकारी कर्मचारियों और लाखों संविदाकर्मियों को चार दिन की छुट्‌टी मिली है. जिसमे एक रविवार का अवकाश है और 3 सार्वजनिक अवकाश है. 1, 2, 3 और 4 मार्च को छुट्टी है. 1 मार्च को रविवार की सार्वजनिक छुट्‌टी है. वहीँ, 2, 3 और 4 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली की छुट्टी घोषित की है. 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली है. ऐसे 3 मार्च को छुट्टी की घोषणा की गयी है क्योंकि कई कर्मचारी अपने पैतृक घर जाते हैं. यानी कर्मचारियों को एक साथ चार की छुट्‌टी मिली है.

1 मार्च को रविवार की सार्वजनिक छुट्‌टी

2 मार्च को होलिका दहन

3 मार्च को विशेष अवकाश

4 मार्च को होली की छुट्‌टी

होली के पहले मिलेगा वेतन

4 मार्च को होली है, लेकिन होली की खरीदारी शुरू हो चुकी है. ऐसे में कर्मचारियों को किसी तरह की आर्थिक परेशानी न हो इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले वेतन देने का आदेश दिया है. इस सम्बन्ध में सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं.

सीएम ने वेतन मे देर न करने के दिए निर्देश

योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि शनिवार 28 फरवरी को प्रदेश के सभी आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी और अन्य अस्थायी कर्मचारियों के खाते में वेतन जारी कर दिया जाए. वेतन भुगतान में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए. सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों की काफी रंगीन होने वाली है.



Tags

Next Story