Begin typing your search above and press return to search.

UP Dulhan Video: नहीं देखी होगी ऐसी गजब की विदाई: गाड़ी-हेलीकॉप्टर नहीं... दर्जन भर बुलडोजरों के साथ दुल्हन का हुआ विदा, देखिए वीडियो...

UP Dulhan Video: नहीं देखी होगी ऐसी गजब की विदाई: गाड़ी-हेलीकॉप्टर नहीं... दर्जन भर बुलडोजरों के साथ दुल्हन का हुआ विदा, देखिए वीडियो...

UP Dulhan Video: नहीं देखी होगी ऐसी गजब की विदाई: गाड़ी-हेलीकॉप्टर नहीं... दर्जन भर बुलडोजरों के साथ दुल्हन का हुआ विदा, देखिए वीडियो...
X
By Gopal Rao

UP Dulhan Video: उत्तर प्रदेश। अभी तक आपने हेलीकॉप्टर और लग्जरी कारों से दुल्हन की विदाई का काफिला निकलता हुआ देखा होगा। लेकिन क्या आपने विदाई के काफिले में कभी बुलडोजर देखे हैं? जी हां... उत्तर प्रदेश के झांसी से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां विदाई समारोह एक दो नहीं बल्कि दर्जन भर बुलडोजरों शामिल हुए। इन बुलडोजर को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। इस अनोखी विदाई के वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं।

जानकारी के अनुसार, झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के आजाद नगर में शादी समारोह था। मुन्नीलाल यादव के छोटे बेटे राहुल यादव की शादी करिश्मा से 20 फरवरी को हुई। शादी के बाद जब विदाई का समय आया तो दूल्हन के दरवाजे पर दर्जनभर बुलडोजर पहुंच गए। बुलडोजर को देखकर सभी हैरान रह गए। उन्हें किसी प्रकार की कार्रवाई का अंदेशा हुआ। हालांकि, जब लोगों को पता चला कि यह बुलडोजर एक्शन के लिए नहीं, बल्कि दुल्हन की विदाई के लिए आई हैं। मौके पर जुटे लोग खुशी और उत्सुकता से भर गए। वे इस अनोखे पल को देखने लगे। जो भी इसके बारे में सुना, वह लड़की के दरवाजे पर पहुंच गया। यहां देखिए वीडियो...

बता दें कि, बुलडोजरों का काफिला सड़क पर निकला तो लोग वीडियो बनाने लगे। तस्वीरें लेने लगे। इस शादी को ‘बुलडोजर वाली शादी’ का नाम दिया गया। दूल्हे के चाचा रामकुमार ने बताया कि यूपी में बाबाजी का बुलडोजर काफी लोकप्रिय है। हमारे पास भी कई बुलडोजर हैं। इसलिए हमने इस शादी को यादगार बनाने के लिए यह खास विदाई कराई। दूल्हा-दूल्हन भी इस अनोखे आयोजन से काफी प्रसन्न दिखे। दूल्हा राहुल ने कहा कि सभी लोगों को यह अनोखा आइडिया पसंद आया। परिवार के कहने पर बुलडोजरों को विदाई का हिस्सा बनाया गया। वहीं, दुल्हन करिश्मा ने भी इस अनूठी विदाई पर खुशी जताते हुए कहा कि उसे बेहद अच्छा लगा कि उसकी विदाई में बुलडोजर शामिल हुए। इस अनोखी विदाई ने झांसी के लोगों के बीच चर्चा का विषय बनकर शादी को हमेशा के लिए यादगार बना दिया है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story