Begin typing your search above and press return to search.

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही धुआं निकलने लगा, बाल-बाल बचे सभी

Deputy CM Keshav Prasad Maurya: उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराइ गयी है. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उनके हेलीकॉप्टर से धुआं निकलने लगा. सभी बाल बाल बच गए हैं.

Deputy CM Keshav Prasad Maurya
X

इमेज- इंटरनेट

By Neha Yadav

07 मार्च 2026, उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी है. उनके हेलिकॉप्टर से धुंआ निकलने लगा था. समय रहते कोई बड़ी दुर्घटना होने से रोक लिया गया है.

डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

जानकारी के मुताबिक़, 7 मार्च (आज) को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉप्टर से लॉ मार्टस् से कौशाम्बी जा रहे थे. उन्हें 1.30 बजे तक कौशाम्बी पहुंचना था. जहाँ वो विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक और परियोजनाओं का निरीक्षण कारण वाले थे.

हेलीकॉप्टर क्या खराबी आयी

इसी बीच उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही उनके हेलीकॉप्टर से धुंआ निकलने लगा. उनके केबिन में अचानक धुआं भरने लगा था और डिस्प्ले भी अचानक बंद हो गया था. जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी.

पायलट की सूझबूझ से बड़ी घटना होते होते बच गयी. हेलीकॉप्टर में सवार डिप्टी सीएम समेत सभी लोग सुरक्षित हैं.

जनवरी में प्लेन क्रैश में हुई थी महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की मौत

बता दें, जनवरी माह में प्लेन हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गयी थी. डिप्टी सीएम अजित पवार चार्टर्ड प्लेन से बारामती में 4 सभाओं को संबोधित करने जा रहे थे. तभी सुबह 8:45 को उनका चार्टर्ड प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिग के दौरान क्रैश हो गया. इस प्लेन में अजित पवार के साथ ही उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ सहित 5 लोग सवार थे।. इस घटना में अजित पवार सहित सभी की मौत हो गई थी.

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story