Begin typing your search above and press return to search.

1 घंटे तक फंसे फ्लाइट में रहे डिप्टी CM केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक, टेकऑफ से पहले आई खराबी, जानिए फिर क्या हुआ?

UP Deputy CM Flight: उत्तर प्रदेश की पॉलिटिक्स इस वक्त की एक बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ आ रही है. डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को एक बार फिर विमान में तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा है. डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्‍टी सीएम ब्रजेश के विमान में तकनीकी खराबी आ गई और सभी यात्री एक घंटे तक विमान में ही फंसे रहे.

UP Deputy CM Flight
X

इमेज- इंटरनेट 

By Neha Yadav

लखनऊ 9 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश की पॉलिटिक्स इस वक्त की एक बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ आ रही है. डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को एक बार फिर विमान में तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा है. डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्‍टी सीएम ब्रजेश के विमान में तकनीकी खराबी आ गई और सभी यात्री एक घंटे तक विमान में ही फंसे रहे.

डिप्‍टी सीएम एक घंटे तक फंसे रहे

जानकारी के मुताबिक़, सोमवार सुबह डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक इंडिगो की फ्लाइट 6E-505 से कोलकाता जा रहे थे. लेकिन टेकऑफ से पहले ही फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गयी. जिस वजह से नेता समेत सभी यात्री एक घंटे तक विमान में ही फंसे रहे.

कोलकता क्यों जा रहे थे दोनों डिप्‍टी सीएम

डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक कोलकता में भाजपा के चुनावी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. जिसमे पार्टी की विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होनी थी.

इंडिगो की फ्लाइट 6E-505 सुबह 7:40 बजे टेकऑफ होती उससे पहले ही तकनीकी खराबी आ गयी. दोनों डिप्‍टी सीएम के भी सवार होने की वजह से हड़कंप मच गया. तत्काल इंजीनियरिंग टीम को जांच के लिए बुलाया गया. जांच के बाद फ्लाइट सुबह 8:59 बजे लखनऊ से निकली. इस दौरान सभी को एक घंटा विमान में वेट करना पड़ा.

7 मार्च को भी हुई थी घटना

बता दें, 07 मार्च को भी डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आयी थी. उड़ान के दौरान चॉपर में एक बड़ा टेक्निकल फॉल्ट आ गया था जिसके चलते हेलीकॉप्टर के केबिन में धुआं भर गया था. जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी थी.

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story